भारत में दिन प्रतिदिन लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसका कारण ये है की अब जो मार्किट में इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं उनमे कमाल की रेंज व परफॉरमेंस के साथ बढ़िया फीचर भी मिलते हैं। पहले का समय अलग था जब कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना पसंद नहीं करता था क्यूंकि उस समय न इनमे रेंज अच्छी थी और न ही डिज़ाइन, लेकिन आज एक आधुनिक ई-व्हीकल को लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की जो देश की सबसे चाहिती ई-बाइक है।
आती है कमाल की परफॉरमेंस व रेंज के साथ

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलती है 3.24 KWh की लिथियम-आयन बैटरी जो एक बार पूरा चार्ज होने पर निकालती है 150 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। साथ ही आपको मिल जाता है इसका फ़ास्ट चार्जर जो केवल तीन घंटों में इसे जीरो से 75% तक चार्ज कर देता है। इस बाइक में आती है 3000w की मिड ड्राइव मोटर जो बाइक को 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज़ रफ़्तार देना में सक्षम है। ये एक काफी बढ़िया रेंज व परफॉरमेंस है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए।
मोटर | 3000w Mid-Drive |
बैटरी | 3.24 kWh Lithium-Ion |
रेंज | 150 KM |
टॉप स्पीड | 85 km/h |
चार्जिंग टाइम | 0-75% in 3 Hrs |
मिलते हैं सभी आधुनिक फीचर
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आ जाते हैं आधुनिक टेक्नोलॉजी के सभी फीचर। इसमें आपको देखने को मिलेंगे LED लाइट, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 4G कनेक्टिविटी के साथ, बैटरी हेल्थ स्टेटस, ट्रेवल हिस्ट्री, रिमोट स्टार्ट, कीलेस एंट्री, USB चार्जर व और भी बढ़िया फीचर। इस बाइक में आपको स्पीकर भी मिलते हैं जिसको आप बाइक एक इंजन की आवाज़ निकलने के लिए भी कस्टमाइज कर सकते हैं व अपने अन्य कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी आपको एक Revolt App भी देती है जहाँ से आप अपने बाइक के सभी स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ 240mm की डिस्क ब्रेक भी मिलती है आगे व पीछे के दोनों टायर में।
कीमत व EMI प्लान
अगर बात करें इसकी कीमत की तो कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत राखी है ₹1.62 लाख रुपए जो की अब बढ़ गई है। इसकी कीमत बढ़ने का कारण है की अब भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन पर मिल रही 40% सब्सिडी को घटा कर 15% कर दिया है जिसकी वजा से अब सभी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में उछाल आया है। आप इस बाइक को EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹18,000 की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको लगभग 9.7% के इंटरेस्ट पर लोन मिल जायगा। इसके बाद आपको इसकी ₹5,088 रुपए की EMI भरनी होगी हर महीने अगले 36 महीनों तक। यह एक काफी किफायती इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे आप आज ही अपना बना सकते हैं। ये भी पढ़े: Tata Tiago EV के बेस मॉडल का पूरा EMI प्लान
कीमत | ₹1,62,450 |
RTO | ₹200 |
बिमा | ₹6,200 |
डाउन पेमेंट | ₹18,000 |
इंटरेस्ट | 9.7% |
EMI | ₹5,088 |
ये भी पढ़े: MG Comet EV मिलेगी केवल इतनी सी डाउन पेमेंट व EMI पर