भारत की 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक
भारत में आज के सम्य में काफी बढ़िया बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं जिनमे कमाल की परफॉरमेंस व रेंज मिलती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल आज पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बिक रहे हैं जिसका कारण है इतनी सस्ती राइडिंग व मेंटेनन्स कॉस्ट। आज हम बात करेंगे भारत की टॉप 3 इलेक्ट्रिक बाइक की जो कम कीमत में बढ़िया काम देती हैं। आइये जानते हैं देश की तीन सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक।
1. Revolt RV400

Revolt RV400 बाइक दो वैरिएंट में आती है जिसमे कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बाइक में आती है एक पावरफुल 3000W की मोटर व 3kWh की बैटरी। इस मोटर के साथ Revolt निकालती है 5kW की पावर व 50NM का टार्क जिसके साथ ये 85 km/h की रफ़्तार से भाग पाती है वही इसकी बैटरी के साथ ये 150 km तक की रेंज देती है। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक के साथ आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो इसे मात्र 4.56 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगी।
रेंज | 150Km |
टॉप स्पीड | 85Km/h |
वजन | 108kg |
चार्जिंग टाइम | 4.5Hr |
पावर | 3000W |
2. Tork Kratos R

अब आते हैं दूसरी कमाल की बाइक पर जिसकी शुरुवाती कीमत है ₹1.60 लाख। इस बाइक की सबसे ख़ास बात है की ये 105 km/h की रफ़्तार से भाग सकती है और इसमें 180 km की बढ़िया रेंज भी मिलती है। अगर आपको लम्बे सफर और शहर के इस्तेमाल के लिए बाइक चाइये तो ये आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन बनेगा। और इससे भी कमाल की बात है की Tork Kratos R 80% चार्ज केवल एक घंटे में हो जाती है अपने फ़ास्ट चार्जर की मदत से। इन सभी कमाल की चीज़ों के साथ साथ इस इलेक्ट्रिक बाइक में सभी आधुनिक फीचर भी मिलते हैं।
रेंज | 180Km |
टॉप स्पीड | 70Km/h |
वजन | 140kg |
चार्जिंग टाइम | 6-7Hr |
पावर | 4000W |
3. PURE EV Etryst-350

Pure EV Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलती है बढ़िया रेंज व परफॉरमेंस मात्र ₹1,49,999 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में। इस बाइक में मिलती है एक पावरफुल 3000W की मोटर जिसके साथ जुडी है एक 3.5kWh का बैटरी पैक। ये बाइक अपनी मोटर व बैटरी के साथ डटी है 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 140 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इस बाइक में आपको सभी एडवांस फीचर मिल जाते हैं जैसे की डिजिटल स्क्रीन, LED लाइट, USB चार्जर, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी काफी सारे फीचर।
रेंज | 140Km |
टॉप स्पीड | 85Km/h |
वजन | 120kg |
चार्जिंग टाइम | 6Hr |
पावर | 3000W |
यह भी देखिए: Honda Activa EV में मिलेगी 200km रेंज व किफायती कीमत