भारत के टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमे है सबसे बढ़िया फीचर व पावर

टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज के समय में भारत में काफी बढ़िया बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे न केवल बढ़िया परफॉरमेंस मिलती है बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर भी देखने को मिल जाते हैं। आज बात करने जा रहे हैं देश के टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिनमे आपको मिलती है बेहतरीन टेक्नोलॉजी, परफॉरमेंस व फीचर। आइये देखते हैं सबसे बढ़िया तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर जो आप खरीद सकते हैं।

1. OLA S1 Pro Gen-2

Ola S1 Pro Gen-2
Ola S1 Pro Gen-2

Ola S1 Pro Gen-2 सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है देश का जिसमे आपको मिलती है 11kW पावर निकालने वाली इलेक्ट्रिक BLDC हब मोटर। इस मोटर के साथ Pro जाता है 120km/h की टॉप स्पीड तक व इसे जीरो से 40 की स्पीड पकड़ने में केवल 2.4 sec का समय लगता है। साथ ही इस स्कूटर में आती है 4kW की लिथियम-आयन बैटरी जो इसे 195km की बढ़िया रेंज देती है। ओला इसके साथ एक फ़ास्ट चार्जर भी देता है जो स्कूटर को केवल 5.25 घंटों में चार्ज कर देता है।

2. TVS iQube S

TVS iQube S
TVS iQube S

iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर अब दो वैरिएंट में आता है स्टैंडर्ड व S। कंपनी ने अब इसके बेस मॉडल में और भी ज्यादा फीचर दाल दिए हैं जिसके बाद अब ये काफी एडवांस व आधुनिक लुक वाला बन गया है। TVS iQube में मिलती है 4.4kW BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है एक पावरफुल बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर निकालता है 78 km/h की टॉप स्पीड व 100 km से अधिक रेंज। केवल इतना ही नहीं इस स्कूटर के साथ एक फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इसे मात्र 5.4 घंटों में 80% चार्ज कर देता है। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज है आपके रोजाना के इस्तेमाल के लिए।

3. Ather 450X

Ather
Ather 450X

450X इलेक्ट्रिक स्कूटर चार वैरिएंट में आता है जिसमे 2.9 kWh, 3.7 kWh, X व प्रो-पैक शामिल है। इस स्कूटर में 6.2kW की पावर वाली मोटर मिलती है जिसके साथ 3.7kWh की बैटरी जुडी है। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक जाता है व ये 146 km तक की रेंज देने में सक्षम है इको मोड पर। Ather ने इसके साथ फ़ास्ट चार्जर भी दिया है जो इसे केवल 5.2 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है। स्कूटर का वजन केवल 109kg होने की वजे से ये बढ़िया रेंज, अक्सेलरेशन व टॉप स्पीड देने में सक्षम है।

यह भी देखिए: नई Suzuki Burgman EV होगी इस महीने लांच, जानिए कीमत