140Km रेंज के साथ लांच हुई सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत उड़ा देगी होंश

Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक हुई लांच

Odysse एक जानी मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है जिनके पास काफी बढ़िया व हाई-परफॉरमेंस व्हीकल मिलते हैं। Odysse ने हालही में अपनी एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लांच की जिसका नाम है Evoqis। इस बाइक में आपको 140 किलोमीटर रेंज के साथ परफॉरमेंस भी दमदार मिल जाती है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में पूरी बात व जानते हैं इसकी कीमत।

हाई-परफॉरमेंस मोटर व बैटरी

Odysse Evoqis
Odysse Evoqis

Odysse Evoqis एक स्पोर्टी डिज़ाइन की हाई परफॉरमेंस मोटरसाइकिल है जिसमे केवल एक वैरिएंट आता है व पांच कलर ऑप्शन। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिल जाती है 3kW की पावरफुल BLDC इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है एक लिथियम-आयन बैटरी। ये Odysse इलेक्ट्रिक बाइक अपनी मोटर व बैटरी के साथ निकालती है 80km/h की टॉप स्पीड व देती है 140km की रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर।

Odysse इस बाइक के साथ एक फास्ट चार्जर भी देती है जो इसे मात्र 5 से 6 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। इस Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक की अक्सेलरेशन भी काफी दमदार है व ये केवल 4.2 सेकंड में जीरो से 50km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इस बाइक में आपको मिलता है 170 किलो की लोडिंग कैपेसिटी जो की काफी बढ़िया साबित हुई। इसमें आपको काफी बढ़िया बूट स्पेस भी मिल जाता है जिसमे आप अपना सामान रख सकते हैं।

मिलते हैं बढ़िया एडवांस फीचर

इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलते हैं सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक में आती है एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट डिस्प्ले पर ही ले सकते हैं। साथ ही इस बाइक में आपको म्यूजिक प्लेयर व स्पीकर मिलते हैं जिसमे आप अपनी ऑडियो व इंजन साउंड भी चला सकते हैं।

Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक में सभी LED लाइट, USB पोर्ट, मोबाइल चार्जर, 17″ के एलाय व्ही, डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, स्प्लिट-स्टाइल सीट, कीलेस एंट्री, एंटी थेफ़्ट अलार्म, फास्ट चार्जर व और भी काफी सारे एडवांस फीचर मिल जाते हैं। इस बाइक की सीट हाइट है 750mm जो की काफी बढ़िया है एक स्पोर्टी डिज़ाइन की इ-बाइक के लिए। ये एक प्रीमियम व हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक है जो आपके दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए काफी बढ़िया रहने वाली है।

जानिए कीमत व EMI प्लान

Odysse Evoqis मोटरसाइकिल में आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹1,72,000 रुपए से जो की काफी बढ़िया है इस स्पोर्टी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए। आप इसको EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹35,500 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3,900 रुपए की EMI भरनी होगी हर महीने अगले 48 महीनों (4 साल) तक। अगर आपको एक रोजाना के इस्तेमाल के लिए इ-बाइक चाइये तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

यह भी देखिए: ₹140 रुपए महीने खर्च पर चलेगा बड़े टायर वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत जान खुश हुए ग्राहक