ये हैं भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां जिनकी कीमत है करोड़ों में

भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां

जैसा की आप जानते हैं की भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं और सभी कंपनियां अपने एक से बढ़ कर एक नए मॉडल निकल रही हैं। इस दौड़ में न केवल किफाईटी या फिर कहा जाए माध्यम दर की कंपनियां है बलकि बड़ी कार कंपनियां जैसे Mercedes, BMW और Porsche जैसी लक्ज़री और महंगी कंपनियां भी हैं। आज हम देखने जा रहे हैं भारत में बिकने वाली पांच लक्ज़री इलेक्ट्रिक गाड़ियां जिनकी कीमत है करोड़ों में। हम देखेंगे की क्या है उनमे ख़ास और किस तरह के फीचर्स और पावर मिलते हैं एक लक्ज़री इलेक्ट्रिक गाडी में।

1. Mercedes-Benz EQS

Mercedes EQS
Mercedes EQS

ये है Mercedes-Benz EQS जो है भारत में बिकने वाली सबसे महंगी गाडी। यह एक शानदार लक्ज़री कार है जिसमे दुनिया के एक से बढ़ कर एक फीचर डाले गए है। EQS एक पांच सीट वाली लक्ज़री सेडान है जिसमे 107.8kwh की बैटरी मिलती है जिस से 750 bhp की पावर और 1020 NM का टार्क निकलता है। यह गाडी 526 KM से लेकर 580 KM की रेंज देना में सक्षम है जो की एक कमाल की आकड़े हैं। ओर अगर आप इसकी परफॉरमेंस की बात करें तो Mercedes EQS की टॉप स्पीड 250 KMPH है ओर 0 से 100 kmph की रफ़्तार पाडडने में इसे सिर्फ सेकण्ड्स लगती है। EQS की कीमत ₹1.55 करोड़ से लेकर 2.55 करोड़ तक जाती है।

2. Porsche Taycan

Porsche Taycan
Porsche Taycan

भारत की दूसरी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक गाडी है ये Porsche Taycan जिसमे मिलता है बेस 79.2 kWh का बैटरी पैक। यह फुल चार्ज पर देती है 354 से लेकर 431 KM की शानदार रेंज। पॉर्श Taycan से मिलता है 321.84 – 616.87 Bhp की पावर ओर 650 NM के टार्क। Taycan के सात वैरिएंट भारत में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत ₹1.53 करोड़ से लेकर ₹2.34 करोड़ तक जाती है ओर बन जाती है भारत की दूसरी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार।

3. Audi RS e-Tron GT

Audi RS E-Tron GT
Audi RS E-Tron GT

Porsche Taycan के बाद आती है Audi RS e Tron GT जिसकी कीमत ₹195 करोड़ है। इस गाडी में 93.4kWh की बैटरी मिलती है जिस से ये 401 KM से लेकर 481 KM की रेंज देती है। RS e Tron 636 PS की पावर निकलती है जिसकी मदत से ये 250 kmph की टॉप स्पीड तक जाती है। Audi की ये शानदार कार न केवल पावरफुल है बलकि इसमें आधुनिक फीचर्स भी मिलती है। इसका भारत में सिर्फ इ ही वैरिएंट आया है जो की Quattro है, इसका मतलब ये गाडी चारों टायर्स में पावर भेजती है।

4. BMW iX

BMW iX
BMW iX

अब आते हैं भारत के लोगों की सबसे मन पसंद लक्ज़री कार कंपनी BMW पे। BMW की iX एक बोहोत ही शानदार लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUV है जिसमे पावर और स्टाइल दोनों ही टॉप पर हैं। इस गाडी में 240 kW से लेकर 350 kW की बैटरी मोटर मिलती है जो 322 PS और 523 PS की पावर निकालती है। भारत में इसकी शुरुवाती कीमत राखी गई है ₹1.55 करोड़ रुपए।

5. Mercedes-Benz EQC

Mercedes Benz EQC
Mercedes Benz EQC

अब आते हैं Mercedes की दूसरी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार पर जो है भारत की पांचवी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार। इस Mercedes EQC की कीमत ₹1 करोड़ से शुरू होती है। EQC 402 हार्सपावर और 760 NM निकाल सकती है जो की एक कमाल की परफॉरमेंस है। इसमें एक से बढ़ क्र एक फीचर देखने को मिलता है और ये ख़राब रास्तों पर भी आराम से चलने में शक्षम है। देखिए: Ola S1 Air कीमत, मोटर, बैटरी, रेंज और पावर