Mahindra XUV400 EMI And Down Payment
भारत में पिछले कुछ समय से काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हो रही है जिनमे काफी बढ़िया रेंज और टॉप स्पीड देखने को मिली। हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV इनमे से एक है जो न केवल बढ़िया रेंज देती है बल्कि इसमें कमाल के फीचर्स और टॉप स्पीड आती है। इस इलेक्ट्रिक गाडी को मुकाबला सीधा Tata Nexon EV से है जो की देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी है पिछले तीन सालों से। आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं Mahindra XUV400 EV की डाउन पेमेंट और EMI प्लान के बारे में और देखेंगे क्या है इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में ख़ास बातें।
मोटर, बैटरी, रेंज और फीचर
Mahindra XUV400 EV एक कमाल की इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे दो तरह के बैटरी पैक मिलते हैं 34.5kWh और 39.4kWh जिनकी मदत से ये इलेक्ट्रिक गाडी 375 KM और 456 KM की बढ़िया रेंज देती है। इतनी रेंज आपके लम्बे सफर और दिन प्रतिदिन के कामों के लिए काफी बढ़िया है। XUV400 EV 150 bhp की पावर और 310 NM का टार्क निकलने में सक्षम है जो इस गाड़ी को एक दमदार गाडी बनाता है। इसमें दो प्रकार के चार्जर मिलते हैं एक 3.3kW फ़ास्ट और दूसरा 7.2kW नार्मल। नार्मल चार्जर इससे पूरा चार्ज करने में 13 घंटे लगाता है जबकि फ़ास्ट चार्जर इसे केवल 6 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। अगर आप बात करे इसके फीचर्स की तो आपको आज के समय की सभी आधुनिक फीचर्स XUV400 में मिलेंगे चाहे वो 360 कैमरा हो या फिर एप्पल और एंड्राइड कार प्ले।
बैटरी | 34.5kWh – 39.4kWh |
रेंज | 375 KM – 456 KM |
पावर | 150 bhp |
टार्क | 310 NM |
चार्जर | 3.3kW – 7.2kW |
सेफ्टी | 5 स्टार |
गियर | Auto |
एलाय व्हील | 16-inch |
कीमत, डाउन पेमेंट और EMI

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार की शुरुवाती कीमत है ₹ 17.17 लाख जो की जाती है ₹ 20.49 लाख on-road दिल्ली। आप इस गाडी को खरीद सकते है केवल 2.7 लाख भर कर जिसके बाद आपकी महीने की EMI बन जैगी अगले सात साल तक। यह एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक गाडी है जो आपके हर प्रकार के कामों के लिए बढ़िया है।
वैरिएंट | कीमत (On-Road) | डाउन पेमेंट | EMI (7Y) |
EC 3.3 kW | ₹17.17 लाख | ₹2,78,320 | ₹23,153 |
EC 7.2 kW | ₹17.71 लाख | ₹2,86,965 | ₹23,877 |
EL 7.2 kW | ₹20.27 लाख | ₹3,17,544 | ₹27,497 |
EL 7.2 kW DT | ₹20.49 लाख | ₹3,21,520 | ₹27,787 |