Tata Nexon EV EMI And Down Payments
Tata Nexon EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी है जिसकी on-road कीमत खुरु होती है ₹17.57 लाख रुपए से और जाती है ₹20.18 लाख रुपए तक। इस गाडी के देश की सबसे ज्यादा बिकने का करण है इसकी बढ़िया रेंज, फीचर्स और 5 स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग। इसमें आपको 437 किलोमीटर तक की बढ़िया रेंज मिलती है जिसके चलते आप इस इलेक्ट्रिक गाडी को लम्बे सफर पर भी लेजा सकते हैं साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जर भी उपलब्ध है जो गाडी की काफी कम समय पर चार्ज कर देता है। आज हम इस आर्टिकल में देखेंगे की क्या है Tata Nexon EV के सभी वैरिएंट की डाउन पेमेंट और EMI।
मोटर, बैटरी, रेंज और फीचर्स
Tata Nexon EV एक काफी बढ़िया कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जो 6 अलग अलग वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें Permanent magnet synchronous AC मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदत से नेक्सॉन जीरो से 100 की स्पीड केवल 9 सेकंड में पकड़ लेती है। यह इलेक्ट्रिक गाडी 141 की हार्सपावर और 250 NM का टार्क निकलने में सक्षम है जो की एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है। नेक्सॉन EV में 40.5 kWh, Lithium Ion बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार पूरा चार्ज करने पर ये आराम से 437 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो गाडी की केवल 6.5 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है। अगर हम बार करे सुरक्षा की तो गाडी में दो एयर बैग के साथ साथ ABS EBD जैसे आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जिनके चलते ये Nexon EV 5 स्टार रेटिंग वाली बन जाती है।

अगर बात करे इसकी फीचर्स की तो इस गाडी में मिलते है एक से बढ़ कर एक आधुनिक फीचर्स जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल मीटर, क्रूज कंट्रोल, सुन रूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, ग्लोव बॉक्स और एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो प्ले जैसे कमाल के फीचर्स।
कीमत, डाउन पेमेंट और EMI
Tata Nexon EV Variant | Price (On-Road Delhi) | Down Payment | EMI (7Y) |
XM 3.3kW | ₹17.57 Lakh | ₹2,72,000 | ₹23,877 |
XM 7.2 KW Fast Charger | ₹18.09 Lakh | ₹2,79,753 | ₹24,601 |
XZ Plus 3.3kW | ₹18.61 Lakh | ₹2,87,093 | ₹25,325 |
XZ Plus 7.2 KW Fast Charger | ₹19.14 Lakh | ₹2,94,433 | ₹26,049 |
XZ Plus Lux 3.3 KW | ₹19.66 Lakh | ₹3,01,773 | ₹26,773 |
XZ Plus LUX 7.2kW | ₹20.18 Lakh | ₹3,09,114 | ₹27,497 |