भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार ब्रांड – Tata से Hyundai तक

टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार ब्रांड

अभी के समय में सभी ऑटोमोबाइल ब्रांड इलेक्ट्रिक व्हीकल की और जा रही हैं जिसका कारण है इनकी बढ़िया परफॉरमेंस, लम्बी रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत। आज भारत में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं जो आपको एक बढ़िया किफायती कीमत में कमाल का अनुभव देती हैं। आइये जानते हैं देश की टॉप पांच इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरर के बारे में व जानते हैं कोन है सबसे बढ़िया। साथ ही जानते हैं साल 2023 की इलेक्ट्रिक कार सेल रिपोर्ट।

1. Tata Motor

Tata Nexon EV
Tata Nexon EV

टाटा मोटर देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास सभी प्रकार की इलेक्ट्रिक गाड़ियां है। इस ब्रांड के पास चार प्रकार की गाडी हैं Tiago EV जो एक हैचबैक है, Tigor EV कॉम्पैक्ट सेडान, Punch EV माइक्रो SUV और Nexon EV जो की एक कॉम्पैक्ट SUV है। ब्रांड अब बोहोत जल्द अपनी फुल साइज SUV Harrier EV भी भारतीय बाजार में उतारने जा रहा है जिसका लोगों को काफी लम्बे समय से इंतज़ार है। साल 2023 में ब्रांड ने देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडी बेचीं व इनका स्कोर था 59,670 यूनिट जो की एक बड़ा नंबर है।

2. MG Motor

MG ZS EV
MG ZS EV

MG मोटर देश की दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा EV बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास अभी दो इलेक्ट्रिक कार हैं Comet EV और ZS EV। ब्रांड आने वाले समय में और भी बोहोत से गाड़ियां लांच करेगा जो काफी दमदार व एडवांस होंगी। MG मोटर ने साल 2023 में 9,443 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच कर दूसरा स्थान हांसिल किया।

3. Mahindra

XUV400
XUV400

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास अभी केवल एक इलेक्ट्रिक कार है जो की एक कॉम्पैक्ट SUV है। इस गाडी का नाम है XUV400 EV। कंपनी ने हालही में इसका नया मॉडल लांच किया जिसमे अब आपको और भी ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर देखने को मिलेंगे। कंपनी आने वाले समय में पांच से अधिक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करने जा रहा है जो की 2030 से पहले मार्किट में आ जाएँगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 4,201 इलेक्ट्रिक कार यूनिट बेच कर साल 2023 में तीसरा स्थान हांसिल किया।

4. BYD India

BYD Atto 3
BYD Atto 3

BYD एक नई ब्रांड है जो 1995 में पहली बार आई थी। इस ब्रांड के पास भी आधुनिक टेक्नोलॉजी व बढ़िया डिज़ाइन की इलेक्ट्रिक गाड़ियां है जो हाई-परफॉरमेंस के साथ लम्बी रेंज देती हैं। कंपनी ने साल 2023 में 1,988 इलेक्ट्रिक कार यूनिट बेच कर चौथा स्थान हांसिल किया। कंपनी अब आने वाले समय में अपनी और भी नई गाड़ियां देश में लांच करने जा रही है।

5. Hyundai

Hyundai Kona
Hyundai Kona

हुंडई एक कोरियाई ब्रांड है जो भारत में दूसरी सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली ब्रांड है। हुंडई अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी व स्मूथ राइड के लिए मशहूर है। अभी इनकी देश में केवल दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां है Kona EV और Ioniq 5। दोनों गाड़ियां बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज निकालती है व इनमे आपको आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिल जाते हैं। ब्रांड आने वाले समय में अपनी और भी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लांच करेगा जो किफायती कीमत की होंगी। कंपनी ने साल 2023 में 1,596 यूनिट बेच कर पांचवा स्थान हांसिल किया।

यह भी देखिए: टॉप 3 सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर – Ola, TVS व Ather