421km रेंज के साथ नई Punch EV मिलेगी आसान EMI प्लान पर

Tata Punch इलेक्ट्रिक मिलेगी 421 किलोमीटर की रेंज के साथ

टाटा मोटर ने आखिर अपनी नई Punch इलेक्ट्रिक को मार्किट में उतार दिया जिसकी शुरुवाती कीमत केवल ₹10.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम राखी गई। इस गाडी में ब्रांड ने दो बैटरी ऑप्शन दिए जिसके साथ ये गाडी 315 किलोमीटर से लेकर 421 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

टाटा ने अपनी नई पंच इलेक्ट्रिक को काफी शानदार लुक के साथ फीचर भी एडवांस दिए जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं। आइये जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV के बारे में पूरी बात व जानते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

वैरिएंट व EMI प्लान

वेरिएंटकीमतडाउनपेमेंट (20%)ऋण राशिEMIकुल ब्याज
स्मार्ट₹10.99 लाख₹2.20 लाख₹8.79 लाख₹18,704₹3.22 लाख
स्मार्ट+₹11.49 लाख₹2.30 लाख₹9.19 लाख₹19,528₹3.37 लाख
एडवेंचर₹11.99 लाख₹2.40 लाख₹9.59 लाख₹20,352₹3.52 लाख
एम्पावर्ड₹12.79 लाख₹2.56 लाख₹10.23 लाख₹21,746₹3.75 लाख
एम्पावर्ड+₹13.29 लाख₹2.66 लाख₹10.63 लाख₹22,570₹3.90 लाख
LR एडवेंचर₹12.99 लाख₹2.60 लाख₹10.39 लाख₹22,083₹3.82 लाख
LR एम्पावर्ड₹13.99 लाख₹2.80 लाख₹11.19 लाख₹23,778₹4.07 लाख
LR एम्पावर्ड+₹14.49 लाख₹2.90 लाख₹11.59 लाख₹24,602₹4.22 लाख

परफॉरमेंस व रेंज

Tata Punch EV
Tata Punch EV

Tata Punch EV कंपनी की पहली गाडी होगी जो activ.ev प्लेटफार्म पर बानी होगी। इसमें आपको दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलेंगे एक 25kW जो देगा 315km की रेंज व एक 35kW जो देगी 421km की बढ़िया रेंज। इस बैटरी पैक के साथ Punch EV में मिलेगी एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस AC मोटर जो निकालती है 114NM का टार्क व एक 90kW PMS AC मोटर जो देगी 190NM का टार्क।

ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक गाडी के लिए। Tata Punch इलेक्ट्रिक अपनी इस मोटर व बैटरी की मदत से जाती है 140km/h की टॉप स्पीड व जीरो से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ने में इसको लगते हैं केवल 9.5 सेकंड।

नई टाटा Punch इलेक्ट्रिक की बैटरी व मोटर दोनों IP67 रेटिंग के साथ आती हैं जो धुल और पानी से बच कर रहेंगी व इनपर ब्रांड 8 साल व 1.60 लाख km तक की वारंटी देती है। इस गाडी का लॉन्ग रेंज वैरिएंट के साथ आता है एक 3.3kW व एक 7.2kW AC फास्ट चार्जर। Tata Punch EV को आप जीरो से 80% चार्ज केवल 56 मिनट में कर सकते हैं 50kW DC फास्ट चार्जर के साथ। ये एक बढ़िया व आकर्षक परफॉरमेंस है इस माइक्रो-SUV के लिए।

मिलेंगे आधुनिक टेक के फीचर

Tata Punch EV
Tata Punch EV

नई Tata Punch इलेक्ट्रिक में काफी एडवांस फीचर देखने को मिलेंगे जो इस गाडी को प्रीमियम व लक्ज़री लुक देने में मदत करेंगे। इस Punch EV के टॉप मॉडल में आपको मिलेगी एक 10.25″ की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसमे आप एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो दोनों वायरलेस चला सकते हैं। यही डिस्प्ले आपको नई टाटा Nexon इलेक्ट्रिक में भी मिलती है। वहीं पंच इलेक्ट्रिक के बेस मॉडलों में आपको मिलेगी 7″ की टचस्क्रीन डिस्प्ले।

इन स्क्रीन में आपको सभी आधुनिक टेक व एंटरटेनमेंट के फीचर मिलेंगे जैसे की एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो व और भी बोहोत कुछ। साथ ही इसमें आपको सनरूफ, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, एलाय व्हील, आल-डिस्क ब्रेक, ABS ब्रेक EBD के साथ, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, एम्बिएंट लाइट, प्रोजेक्टर लाइट, LED लाइट, डे टाइम रनिंग लाइट, क्रूज कण्ट्रोल, स्टीयरिंग माउंट कण्ट्रोल, ड्यूल-टोन कलर, रियर कैमरा पार्किंग सेंसर के साथ व और भी बोहोत से आकर्षक फीचर।

यह भी देखिए: Rivot NX-100 इलेक्ट्रिक स्कूटर है OLA से सस्ता व देगा 280km रेंज