Matter AERA इलेक्ट्रिक बाइक बनी देश की पहली पसंद – सबसे किफायती कीमत

Matter AERA 5000 इलेक्ट्रिक बाइक

आज भारत में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटर मौजूद है जिनमे आपको लम्बी रेंज, एडवांस फीचर और कमाल की परफॉरमेंस मिल जाती है। इस प्रकार के व्हीकल में एक है Matter AERA 5000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल। इस मोटरसाइकिल में आपको मिलती है पावरफुल 10kW की मोटर व एडवांस टेक की बैटरी को इस मोटरसाइकिल को शानदार परफॉरमेंस देने में मदत करती है। आइये जानते हैं इस नई Matter AERA बाइक के बारे में पूरी बात व जानते हैं इसके दोनों वैरिएंट की कीमत व EMI प्लान।

हाई-परफॉरमेंस बैटरी व 10kW मोटर

Matter-Aera
matter aera

Matter Aera बाइक में आपको मिलती है शानदार परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। इस बाइक के ऑफिसियल दो वैरिएंट आते हैं 5000 और 5000 प्लस। इस Matter Aera इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में आती है एक पावरफुल 10kW की BLDC मोटर व 5kW लिथियम-आयन बैटरी पैक।

इस मोटर व बैटरी के साथ ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निकालती है 125 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज व 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है एक रोजाना के इस्तेमाल वाली बाइक के लिए। कंपनी इस मोटरसाइकिल के साथ आपको एक फास्ट चार्जर भी देती है जो इसकी 5kW बैटरी को केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है।

आकर्षक व लक्ज़री फीचर

Matter Aera मोटरसाइकिल में आपको एक से बढ़ कर एक आधुनिक फीचर देखने को मिलता है जो इसे एक प्रीमियम बाइक बना देता है। Matter Aera मोटरसाइकिल में आपको मिलेंगे दोनों डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल ABS break, पांच राइडिंग मोड, फ़ास्ट चार्जर, ब्लूटूथ, WiFi, GPS नेविगेशन, LED लाइट, USB चार्जर, सर्विस देय इंडिकेटर, डिजिटल स्क्रीन, पुश बटन स्टार्ट, रिमोट स्टार्ट, म्यूजिक कण्ट्रोल व और भी आधुनिक फीचर। ये एक शानदार व स्ट्रांग बिल्ट-क्वालिटी की इलेक्ट्रिक बाइक है जो आपको एक कमाल का अनुभव देगी।

दोनों वैरिएंट की कीमत व EMI प्लान

वैरिएंटMatter Aera 5000Matter Aera 5000+
ऑन-रोड कीमत₹1,84,623₹1,94,830
डाउन पेमेंट₹40,000₹50,000
किस्त₹5,162₹5,170
इंटरेस्ट9.8%9.8%
साल3 साल3 साल

यह भी देखिए: Hyundai भारत में लांच करेगा सेगमेंट की 2 सबसे पावरफुल SUV – जानिए कीमत व लांच डेट

यह भी देखिए: 151Km रेंज के साथ OLA का स्कूटर घर लाएं केवल ₹20,000 देकर