Mahindra XUV700 का सबसे सस्ता वैरिएंट MX पेट्रोल होगा लांच, Creta व Seltos से सस्ती कीमत

Mahindra जल्द लांच करेगा XUV700 का सबसे सस्ता वैरिएंट MX पेट्रोल आटोमेटिक

Mahindra भारत की सबसे प्रीमियम SUV मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड है जिनके पास सभी सेगमेंट की गाड़ियां है। महिंद्रा की सबसे प्रीमियम SUV है XUV700 जो 5 और 7-सीटर में आती है। इस नई महिंद्रा XUV700 को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है इसके एग्रेसिव डिज़ाइन, परफॉरमेंस और एडवांस टेक के फीचर के कारण।

अब इस महिंद्रा की XUV700 का कंपनी एक नया वैरिएंट लांच करने जा रही है जिनकी कीमत Creta व Seltos के मिड मॉडल से सस्ती होगी। कंपनी ने कहा की ये वैरिएंट XUV700 का एंट्री लेवल वैरिएंट होगा जिसका नाम MX होने वाला है।

वैरिएंट

Mahindra XUV700 Base Model
Mahindra XUV700 Base Model

नए MX ट्रिम में आपको मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा जो की पेट्रोल व डीजल दोनों में उपलब्ध होगी। अभी आटोमेटिक गियरबॉक्स इस गाडी के AX3, AX5 और AX7 वैरिएंट में उपलब्ध है लेकिन कंपनी आटोमेटिक गियरबॉक्स को इसके एंट्री-लेवल ट्रिम में भी डालने का सोच रही है। इस ट्रिम का 5-सीटर इस हफ्ते लांच हो जायेगा जिसको आप अपने नज़दीकी शोरूम से बुक भी करवा सकते हैं।

कीमत

महिंद्रा XUV700 के नए एंट्री-लेवल वैरिएंट MX की कीमत को अभी कंपनी ने ऑफिसियल तरीके से नहीं बताया है लेकिन ऐसे उम्मीद है की ये ₹15.80 लाख रुपए की शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत से शुरू होगी। ये कीमत इस वैरिएंट के आटोमेटिक पेट्रोल वैरिएंट के लिए है।

XUV700 का मैन्युअल MX वैरिएंट आपको मिलेगा केवल ₹13.99 लाख रुपए की शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत पर। अभी तक महिंद्रा XUV700 का बसे आटोमेटिक वैरिएंट था AX3 पेट्रोल जिसकी कीमत शुरू होती है 18.19 लाख रुपए से लेकिन अब आपको XUV700 आटोमेटिक मिलेगी केवल ₹15.80 लाख रुपए की शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत पर।

फीचर

बेस मॉडल XUV700 में आपको मिलेगा 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसमे आपको एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर व एक 7″ का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा। साथ ही इस गाडी में आपको टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, फ्रंट आर्मरेस्ट, पावर इंडोए, फॉलो मी होम लाइट, ISOFIX anchors व और भी बोहोत से एडवांस फीचर।

यह भी देखिए: Tata Nexon EV को टक्कर देने Mahindra ला रहा है नई इलेक्ट्रिक गाडी