Tata Nexon EV को टक्कर देने Mahindra ला रहा है नई इलेक्ट्रिक गाडी

Mahindra BE.05 इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा भारत की सबसे ज्यादा SUV बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास आज सभी सेगमेंट की SUV मौजूद हैं। अभी तक महिंद्रा ने अपनी केवल एक इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV को लांच किया जिसको काफी पसंद किया गया। अब महिंद्रा अपनी 5 से 6 नई इलेक्ट्रिक SUV लांच करने जा रहा है जिनमे एक है महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक SUV। इस SUV का मुकाबला टाटा मोटर की नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के साथ होता है। आइये जानते हैं इस गाडी के बारे में पूरी बात व देखते हैं कब तक होगी ये लांच और कितनी होगी इसकी कीमत।

INGLO प्लेटफार्म व परफॉरमेंस

Mahindra BE.05 Electric SUV
Mahindra BE.05 Electric SUV

Mahindra BE.05 ब्रांड की नई यूनिट बोर्न इलेक्ट्रिक (BE) के अंदर बनेगी। Mahindra ने अभी इस इलेक्ट्रिक गाडी के बारे में अभी कुछ खास जानकारी नहीं दी है लेकिन ये कन्फर्म किया की ये गाडी ब्रांड के नए INGLO प्लेटफार्म पर बनी होगी।

इस प्लेटफार्म के साथ ये इलेक्ट्रिक SUV 450 किलोमीटर से अधिक रेंज देने में सक्षम होगी। इस नई महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV में आपको लम्बी रेंज के साथ 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड मिल सकती है व साथ में इसमें आपको एक फास्ट चार्जर मिलेगा जो गाडी को मात्र 3 घंटों में 80% तक चार्ज कर देगा।

मिलेंगे एडवांस फीचर और कमाल की सेफ्टी

Mahindra BE.05 SUV में आपको एक से बढ़ कर एक एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर देखने को मिलेंगे जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं। इस महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट गाडी में आपको मिलेगी एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल डिजिटल इंफोटेनमेंट व क्लस्टर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, एलाय व्हील, आल डिस्क ब्रेक, ADAS की सेफ्टी व और भी बोहोत से एडवांस फीचर जो इसको काफी एडवांस बनाते हैं।

Mahindra BE.05 इलेक्ट्रिक गाडी एक हाई-परफॉरमेंस SUV होने वाली है जो अपने एडवांस फीचर व कमाल की सेफ्टी के साथ एक बढ़िया रोड प्रेजेंस बनाने वाली है। कंपनी इसमें सबसे तगड़ी बिल्ट क्वालिटी व स्ट्रांग मटेरियल का इस्तेमाल करने वाला है जिसके बाद ये गाड़ा सेफ्टी रेटिंग में भी काफी बढ़िया रिजल्ट लाने वाली है।

क्या है कीमत और कब तक होगी लांच?

Mahindra BE.05 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जिसको बोहोत बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस महिंद्रा इलेक्ट्रिक गाडी में ब्रांड ने काफी बढ़िया टेक्नोलॉजी के साथ इसके डिज़ाइन को भी शानदार रखा जिसके बाद इसको काफी पसंद किया गया। इस BE.05 इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV को ब्रांड 2025 की शुरुवात में लांच कर देगी जिसकी कीमत ₹12.50 लाख से लेकर ₹17.50 लाख रुपए होने वाली है। ये गाडी लांच के बाद काफी बड़ी बड़ी ब्रांड को चुनोती देने वाली है।

यह भी देखिए: 700Km रेंज के साथ भारत में लांच हुई नई इलेक्ट्रिक कार – सस्ती कीमत ने उड़ा दिए होंश