Tata Nexon EV और Tiago EV की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए नई कीमत

Tata मोटर की Tiago EV और Nexon EV पर मिलेगा ₹1.2 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट

टाटा मोटर भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिनके पास अब सभी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक गाड़ियां है। टाटा ने हल ही में अपनी नई पंच इलेक्ट्रिक को लांच किया जिसको काफी पसंद किया गया। अब भारतीय ब्रांड अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सॉन इलेक्ट्रिक और टिआगो इलेक्ट्रिक पर ₹1.2 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इनकी कीमत काफी कम हो गई है। आइये जानते हैं दोनों गाड़ियां की पूरी डिटेल।

अब आपको नई Tata Nexon EV पर मिलेगा ₹1.2 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट व इनकी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक पर आपको मिलेगा ₹70,000 रुपए का डिस्काउंट जिसके बाद अब इस गाडी की नई एक्स-शोरूम कीमत हो गई है ₹7.99 लाख रुपए। ये एक बोहोत बढ़िया कीमत है इस प्रकार की 315 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाडी के लिए। अब आपके लिए एक ये एक बोहोत बढ़िया समय है अगर आप अपनी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो।

Tata Nexon EV

Nexon EV
Nexon EV

नई टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट भारत के अंदर दमदार परफॉरमेंस के साथ आती है। इस कार में आपको IP67 रेटेड बैटरी पैक देखने को मिल जाता है। यह कार 30kWh और 40.5kWh के दो बैटरी विकल्प के साथ आती है। इस कार के 30kWh वाले वैरिएंट में आपको 325 किलोमीटर की रेंज और 40.5kWh वाले वैरिएंट में आपको 465 किलोमीटर की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है।

इस नई टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार में आपको जेन-2 मोटर देखने को मिल जाती है, जो की इस कार में 106.4kW की पावर और 215NM का पीक टार्क पैदा करती है। यह कार मत्र 8.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड को बड़े ही आराम से पार कर जाती है।

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV में आपको कमाल की परफॉरमेंस के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिल जाते हैं। इस Tiago EV गाडी के अभी कुल चार वैरिएंट आते हैं। इसमें आपको दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं 19.2kWh व 24kWh जिनकी मदत से ये गाडी देती है 249km और 316km की बढ़िया रेंज।

Tiago EV में आपको बढ़िया मोटर मिलती है जो इसे 60bhp की पावर व 110NM का टार्क देती है। वही हम अगर टॉप मॉडल की बात करे तो वो इसे 74hp की पावर व 114NM का टार्क देगी। इस पावर के साथ Tata Tiago इलेक्ट्रिक जाती है 80km/h से 120km/h की टॉप स्पीड तक जो की काफी बढ़िया मानी गई है।

यह भी देखिए: Mahindra XUV700 का सबसे सस्ता वैरिएंट MX पेट्रोल होगा लांच, Creta व Seltos से सस्ती कीमत