Mahindra जल्द लांच करेगा 4 नई इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लांच डेट व कीमत

Mahindra की चार नई SUV होंगी लांच

महिंद्रा भारत की सबसे प्रीमियम व हाई-एन्ड SUV मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड है जिनके पास एक से बढ़ कर एक SUV मौजूद हैं। अब कंपनी देश में काफी सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करने जा रही है। महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की रेंज अब देश में लांच होने की पूरी तयारी में है। आइये जानते हैं महिंद्रा की आने वाली चार नई इलेक्ट्रिक सुव जो बोहोत जल्द होंगी भारत में लांच।

1. Mahindra BE.05

Mahindra XUV.e9
Mahindra XUV.e9

Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUV BE.05 कूप स्टाइल की है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है। महिंद्रा ने अभी इसकी पावरट्रैन के बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है लेकिन कुछ सोर्स से पता चला है की ये 420 किलोमीटर की रेंज के साथ 135km/h की स्पीड से भाग सकेगी। Mahindra इस गाडी के साथ DC व AC दो प्रकार के चार्जर प्रोवाइड करेगा। इसका फास्ट चार्जर मात्र 2 घंटों में इसे लगभग पूरा चार्ज कर सकेगा जो की काफी बढ़िया है। ये एक अच्छी परफॉरमेंस की इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है जिसका मुकाबला टाटा की नेक्सॉन ev के साथ होगा।

2. Mahindra XUV.e9

Mahindra XUV.e9
Mahindra XUV.e9

Mahindra XUV.e9 इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी अपने INGLO प्लेटफार्म पर बनाने वाली है। महिंद्रा का कहना है की ये इसमें ब्लेड व प्रिस्मैटिक बैटरी का इस्तेमाल करेंगे जिसकी मदत से ये गाडी 600 से 800km तक की रेंज देना में सक्षम होगी। कंपनी का ये भी कहना है की इसमें एक काफी दमदार मोटर का इस्तेमाल होगा जो 270kWh से 290kWh की पावर निकालने में सक्षम होगी। यह एक काफी पावरफुल व ज्यादा रेंज वाली गाडी होने वाली है। ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो एक कमाल का अनुभव दे सकती है।

3. Mahindra XUV.e8

Mahindra XUV.e8
Mahindra XUV.e8

Mahindra ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक XUV.e8 को पहेली बार अगस्त 2022 में दिखाया था जो अब इस साल 2024 में लांच होने जा रही है। इस गाडी में कंपनी ने 60-80kWh कैपेसिटी का बैटरी पैक लगाया है व साथ में ड्यूल मोटर सेटअप जो गाडी के दोनों एक्सल पर लगे होंगे। इस ड्यूल मोटर सेटअप के साथ ये गाडी आल व्हील ड्राइव हो जाती है। इस गाडी में आपको 335Hp से लेकर 389Hp तक की पावर मिलती है जो काफी बढ़िया मानी गई है। ये एक आकर्षक इलेक्ट्रिक गाडी होने वाली है जो लांच के बाद एक कमाल का रोड प्रेजेंस देने वाली है।

4. Mahindra XUV300 EV

Mahindra XUV300 EV
Mahindra XUV300 EV

महिंद्रा बोहोत जल्द अपनी नई XUV300 का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लांच करने वाली है जिसमे उम्मीद है की 450 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इस गाडी में आपको मिलती है काफी आकर्षक टेक्नोलॉजी व हाई-परफॉरमेंस जो आपको काफी बढ़िया अनुभव देगी। महिंद्रा ने अभी इस गाडी की कोई भी ऑफिसियल डिटेल नहीं दी है लेकिन उम्मीद है की ये काफी पावरफुल और लम्बी रेंज वाली होगी। लांच के बाद इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सुव का मुकाबला टाटा की पॉपुलर नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के साथ होगा।

यह भी देखिए: 470Km रेंज के साथ Renault की नई इलेक्ट्रिक गाडी होगी भारत में लांच, जानिए कीमत