Tata Punch EV अब आपको मिलेगी केवल ₹14,000 की EMI पर, जानिए पूरा प्लान

Tata Punch EV में मिलेगी 421Km की रेंज

टाटा मोटर देश की सबसे प्रीमियम व सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडी बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास सभी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं। हल ही में टाटा ने अपनी Punch का नया इलेक्ट्रिक वैरिएंट लांच किया था जिसमे आपको 421 किलोमीटर की शानदार रेंज मिलती है। इस गाडी को ब्रांड ने काफी अट्रैक्टिव डिज़ाइन के साथ एक पावरफुल इ-व्हीकल भी बनाया जो लोगों को काफी पसंद आई। आइये जानते हैं इस नई पंच इलेक्ट्रिक की पूरी डिटेल व बेस मॉडल का emi प्लान।

मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

Tata Punch EV
Tata Punch EV

टाटा पंच इलेक्ट्रिक आपको मिलती है पांच बेसिक वैरिएंट में स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, Empowered, और Empowered+। इस गाडी में आपको मिलती हैं दो बैटरी ऑप्शन 25kW और 35kW जो निकालती हैं 315 किलोमीटर व 421 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। ये एक पावरफुल व लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाडी है जो आपको काफी बढ़िया अनुभव दे सकती है।

ये पंच इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV टाटा मोटर के बिलकुल नए activ.ev प्लेटफार्म पर बानी है जो इसको बढ़िया परफॉरमेंस देने में मदत करता है। Tata पंच इलेक्ट्रिक में आपको मिलती है एक 114NM का टार्क वाली परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस AC मोटर व एक पावरफुल 90kW PMS AC मोटर जो देगी 190NM का टार्क। नई टाटा पंच ev का बेस मॉडल जाता है 90 से 100km/h की टॉप स्पीड तक वहीं इसका टॉप मॉडल पकड़ता है 140km/h की टॉप स्पीड।

मिलेंगे सभी प्रीमियम फीचर

Tata Punch EV
Tata Punch EV

टाटा ने अपनी पंच EV में सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर दिए जिसके बाद ये काफी प्रीमियम व आकर्षक लुक देती है। इस टाटा पंच इलेक्ट्रिक गाडी में आपको मिलती है 10.25-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले जिसमे आप एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो दोनों वायरलेस चला सकते हैं। यही डिस्प्ले आपको नई Nexon इलेक्ट्रिक में भी मिलती है। वहीं टाटा पंच इलेक्ट्रिक के बेस मॉडलों में आपको मिलेगी 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले जिसमे आपको एप्पल कारप्ले व एंड्राइड ऑटो दोनों मिल जाते हैं।

Punch EV की बैटरी व मोटर दोनों IP67 रेटिंग के साथ आती हैं व इनपर ब्रांड 8 साल व 1.60 लाख KM तक की वारंटी देती है। इस इलेक्ट्रिक कार का लॉन्ग रेंज वैरिएंट के साथ आता है एक 3.3kW व एक 7.2kW AC फास्ट चार्जर। पंच इलेक्ट्रिक को आप जीरो से 80% चार्ज केवल 56 मिनट में कर सकते हैं 50kW DC फास्ट चार्जर के साथ। ये एक काफी पावरफुल चार्जर है जो आपकी चार्जिंग की समस्या को बिलकुल दूर कर देगा। ये इलेक्ट्रिक गाडी आपको काफी बढ़िया अनुभव देगी अपनी दमदार परफॉरमेंस और हाई-एन्ड फीचर के साथ।

जानिए कीमत व EMI प्लान

टाटा पंच एक प्रीमियम व माइक्रो इलेक्ट्रिक सुव है जिसमे आपको सबसे ज्यादा फीचर मिल जाते हैं। इस गाडी की शुरुवाती ऑन-रोड कीमत है केवल ₹12.53 लाख रुपए जो की काफी बढ़िया कीमत मानी गई है। आप इस गाडी को केवल ₹4 लाख रुपए की डाउन पेमेंट भर कर किस्तों पर भी खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको ₹14,000 रुपए की EMI भरनी होगी।

कीमत (ऑन-रोड)₹12.53 लाख
डाउन पेमेंट₹4,00,000
किस्त₹14,000
इंटरेस्ट9.7%
टेन्योर7 साल

यह भी देखिए: Mahindra जल्द लांच करेगा 4 नई इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लांच डेट व कीमत