₹1 लाख से कम कीमत वाले बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर – Ola से PURE EV तक

एक लाख से कम कीमत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में आज एक से बढ़ कर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनकी कीमत भो बोहोत किफायती रखी गई है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जिनमे आपको मिलेगी दमदार परफॉरमेंस, लम्बी रेंज, किफायती राइडिंग कॉस्ट, आधुनिक फीचर और एक लाख से कम एक्स-शोरूम कीमत। आइये जानते हैं देश के सबसे किफायती व प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में पूरी बात।

1. Ola S1X 2kW

OLA S1X
OLA S1X

Ola S1X ब्रांड का सबसे नया स्कूटर है जिसमे आपको मिलते हैं तीन वैरिएंट। इस स्कूटर का सबसे सस्ता मॉडल है S1X 2kW जिसकी कीमत शुरू होती है ₹89,999 रुपए एक्स-शोरूम से। ये एक बढ़िया इ-स्कूटर है जिसमे मिलेगी 2700W की पावरफुल BLDC मोटर जिसके साथ कनेक्ट है एक 2kW लिथियम-आयन बैटरी पैक। इस मोटर और बैटरी के साथ ये 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 91 किलोमीटर की रेंज देता है।

2. Bounce Infinity E1

Bounce Infinity E1
Bounce Infinity E1

Bounce Infinity E1 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको मिलेगा ₹1 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर। इस स्कूटर में आ जाती है एक पावरफुल 1500W की मोटर जिसके साथ जुडी है 48V39Ah की बैटरी। स्कूटर अपनी मोटर और बैटरी के साथ देता है 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व जाता है 85 किलोमीटर की दूरी तक एक बार पूरा चार्ज होने पर।

3. PURE EV EPluto 7G

PURE EV EPluto 7G
PURE EV EPluto 7G

PURE EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत शुरू होती है ₹75,211 रुपए से जो की एक काफी बढ़िया व किफायती कीमत है। इस स्कूटर में आपको मिलती है 1500W की पावरफुल मोटर जो निकालती है 2.2kW की पीक पावर। इसके साथ कनेक्ट है एक 60V 2.5kWh रिमूवेबल बैटरी पैक। EPluto 7G अपनी मोटर और बैटरी के साथ जाता है ६०कम/h की टॉप स्पीड तक व देता है 120km की लम्बी रेंज जो काफी शानदार है।

4. iVOOMi Jeet X

iVOOMi Jeet X
iVOOMi Jeet X

iVOOMi Jeet X इ-स्कूटर काफी बढ़िया डिज़ाइन व फीचर के साथ आता है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹1,00,600 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर एक प्रीमियम व एडवांस स्कूटर है जिसमे आपको मिलती है पावरफुल मोटर व बैटरी। Jeet X स्कूटर में मिलते हैं 1800W की पावरफुल BLDC मोटर जो देती है 2000W की पीक पावर। इस पावर के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर निकालता है 70km/h की टॉप स्पीड व देता है बढ़िया अक्सेलरेशन।

5. PURE EV ETrance Neo

PURE EV
PURE EV

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत शुरू होती है मात्र ₹69,114 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से जो की काफी किफायती व बढ़िया है। नए PURE EV ETrance Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है एक पावर 1500W पावर की BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है 2.5kWH लिथियम-आयन बैटरी। इसकी मोटर व बैटरी की मतद से ये ETrance Neo स्कूटर देता है 120km की बढ़िया रेंज व 60km/h की बढ़िया रेंज।

यह भी देखिए: केवल ₹1,700 की EMI पर खरीदें सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर