Ampere ने लांच किया सबसे सस्ता स्कूटर, चलाएं बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के

Ampere Reo Li Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ampere भारत की एक जानी मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड है जिनके पास सभी सेगमेंट के व्हीकल मिल जाते हैं। अब Ampere ने अपना एक सस्ती कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया जिसका नाम है Reo Li प्लस। इस स्कूटर में आपको बढ़िया बिल्ट-क्वालिटी के साथ हाई-परफॉरमेंस भी मिल जाती है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में पूरी डिटेल व देखते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और नए EMI प्लान की डिटेल।

मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

Ampere Reo Li Plus Electric Scooter
Ampere Reo Li Plus Electric Scooter

Ampere Reo Li प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी बढ़िया क्वालिटी व परफॉरमेंस वाला स्कूटर है जिसमे आपको मिलती है एक पावरफुल 250W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर। इस मोटर के साथ ये इ-स्कूटर जाता है 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक। कम स्पीड होने के कारण आप इस इ-स्कूटर को बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं।

Ampere इस इ-स्कूटर में देती है एक 1.3kWh लिथियम-आयन बैटरी जो निकालती है 80 से 90 किलोमीटर की रेंज। साथ ही कंपनी इसमें आपको देती है एक पावरफुल चार्जर जो स्कूटर को केवल 3 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक काफी बढ़िया ऑप्शन बन सकता है आपके रोजाना के इस्तेमाल के लिए।

फीचर

Ampere Reo Li Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं काफी सारे प्रीमियम फीचर जो इसको एक एडवांस व्हीकल बनाते हैं। इस इ-स्कूटर में मिलती है एक डिजिटल स्क्रीन, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, व और भी बोहोत से एडवांस फीचर। आप इस स्कूटर को अपने दिन प्रतिदिन के कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

कीमत व EMI प्लान

Ampere Reo Li प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको मिलता है ₹74,498 रुपए की ऑन-रोड कीमत पर जिसको आप केवल ₹15,000 रुपए की डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको ₹2100 रुपए की किस्त देनी होगी अगले 36 महीनों तक। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको एक बढ़िया अनुभव दे सकता है।

कीमत (ऑन-रोड)₹74,498
डाउन पेमेंट₹15,000
किस्त₹2,100
इंटरेस्ट9.5%
टेन्योर3 साल

यह भी देखिए: अब केवल ₹79,999 से शुरू होंगे Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर, खरीदने का सबसे बढ़िया मौका