Okinawa Ridge 100 इलेक्ट्रिक स्कूटर
आज हमारे पास एक से बढ़ कर एक प्रीमियम व फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के ऑप्शन हैं जिनमे से एक है Okinawa Ridge 100। ये स्कूटर सस्ती कीमत के साथ आता है जिसमे आपको सभी प्रकार के एडवांस फीचर और हाई-परफॉरमेंस मिल जाती है। Ridge 100 स्कूटर में आपको 150 किलोमीटर की रेंज के साथ स्पीड भी बढ़िया मिलती है जो इसे एक प्रीमियम इ-व्हीकल बना देता है। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व जानते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।
रेंज | 150Km |
टॉप स्पीड | 50 Km/h |
चार्जिंग टाइम | 4-5Hr |
पावर | 800 W |
हाइट | 735mm |
पीक पावर | 1,600W |
परफॉरमेंस व रेंज
Okinawa Ridge इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आता है जिसमे मिलती है 800W की पावरफुल BLDC मोटर और 3.12kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक। इस मोटर और बैटरी के साथ ये इ-स्कूटर देता है 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड और जाता है 150 किलोमीटर की दूरी तक एक बार पूरा चार्ज होने पर।
Okinawa एक पावरफुल स्कूटर है जो 1600W की पीक पावर दे देता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक पावरफुल चार्जर भी देती है जो इसको 4 से 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। अगर आपको एक किफायती कीमत के हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
फीचर व टेक्नोलॉजी
Okinawa Ridge 100 स्कूटर में सभी आधुनिक फीचर मिलते हैं जो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी लक्ज़री लुक देता है। इसमें आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल डिस्प्ले, USB पोर्ट मोबाइल चार्जिंग के लिए, एलाय व्हील, LED लाइट, डे टाइम रनिंग लाइट, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, तीन राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, रिवर्स गियर व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। ये एक बढ़िया इ-स्कूटर है जो आपके रोजन के कामों में बढ़िया साथ देगा।
जानिए कीमत व EMI प्लान
ओकिनावा Ridge 100 इ-स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹1,22,307 रुपए। आप इसको ₹30,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर ₹2,650 रुपए महीना किस्त पर भी खरीद सकते हैं जो आपको 4 साल तक देने होंगे। ये एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है इस बजट में।
यह भी देखिए: TVS ने लांच किया सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब Ola व Ather को मिलेगा झटका