Okinawa Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओकिनावा भारत की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड है जिनके पास काफी प्रीमियम व हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल जाते हैं। ओकिनावा का एक सबसे ज्यादा परफॉरमेंस वाला स्कूटर है Okhi-90 जिसमे आपको मिलती है दमदार परफॉरमेंस।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेगमेंट के अब तक के सबसे बड़े टायर हैं जो आपको काफी बढ़िया कम्फर्ट देते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 160 किलोमीटर की रेंज और 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड आपको एक बढ़िया अनुभव दे सकती है।
मोटर, बैटरी, चार्जिंग व परफॉरमेंस
Okinawa OKHI-90 स्कूटर में आपको मिल जाती है एक पावरफुल 3.6kWh लिथियम-आयन IP67 रेटिंग वाली बैटरी जो की एक रिमूवेबल बैटरी है। ये बैटरी पावर देती है स्कूटर की 2500W BLDC हब इलेक्ट्रिक मोटर को जो पीक पावर देती है 3800W की।
इस ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर व बैटरी के साथ निकलती है 90km/h की टॉप स्पीड व 160-165KM की लम्बी रेंज। ये एक काफी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको कमाल का अनुभव देगा। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक फास्ट चार्जर मिलेगा जो मात्र 3 से 4 घंटों में इसको पूरा चार्ज कर देता है।
मिलेंगे सभी एडवांस टेक के फीचर
इस नए ओकिनावा OKHI-90 स्कूटर में आपको मिल जाती है एक पावर पॉवरट्रेन। अगर बात करे इसके फीचर की तो ब्रांड ने इसमें सभी प्रीमियम फीचर को दाल इसे एक लक्ज़री लुक दिया। इसमें आपको मिलेगी एक 5″ की TFT टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट स्क्रीन पर ही ले सकते हैं। साथ ही इसमें 16″ के टायर एलाय व्हील के साथ मिलते हैं ।
केवल इतना ही नहीं Okinawa Okhi-90 में आपको जीपीएस, मैप, USB चार्जर, फ़ास्ट चार्जर, राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, LED लाइट, DRL लाइट व और भी काफी बढ़िया फीचर मिल जाते हैं। ये एक कमाल का हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको एक कमल का अनुभव दे सकता है।
जानिए कीमत व EMI प्लान
OKHI-90 केवल एक वैरिएंट में मिलता है जिसकी कीमत है ₹1,95,700 रुपए ऑन-रोड (₹1,74,300 Ex-Showroom)। ये कीमत थोड़ी ज्यादा है जिसके कारण इस स्कूटर की ज्यादा सेल नहीं होती। OKHI-90 को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹52,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको ₹4,000 रुपए की किस्त देनी होगी अगले 4 साल (48 महीनों) तक।
रेंज | 160-165Km |
टॉप स्पीड | 90Kmph |
चार्जिंग टाइम | 3-4 Hr |
मोटर पावर | 2500W |
हाइट | 803mm |
पीक पावर | 3,800W |
डाउन पेमेंट | ₹52,000 |
किस्त (4 साल) | ₹4,000 |
कीमत ऑन-रोड | ₹1,95,700 |
यह भी देखिए: 300Km रेंज के साथ लांच होगा सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत