Hero की सबसे फास्ट बाइक मिलेगी अब किफायती कीमत पर, जानिए पूरा EMI प्लान

Hero Karizma XMR बाइक

हीरो भारत की सबसे ज्यादा बाइक बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास एक से बढ़ कर एक प्रीमियम व हाई परफॉरमेंस व्हीकल है। हीरो ने हालही में अपनी नई बाइक Karizma XMR को दोबारा लांच किया जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। इस बाइक में हाई-परफॉरमेंस इंजन के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिलते हैं। आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

इंजन, पावर व माइलेज

Hero Karizma XMR
Hero Karizma XMR

हीरो की Karizma XMR में आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसमे तीन कलर ऑप्शन आ जाते हैं। ब्रांड ने इस बाइक को स्पोर्टी लुक के साथ बढ़िया एयरोडायनामिक शेप दी है जिसके साथ इसकी परफॉरमेंस और भी ज्यादा बढ़िया हो जाती है। इस बाइक में आपको माइलेज भी 35 किलोमीटर प्रति लीटर की मिलती है जो इसकी परफॉरमेंस के हिसाब से काफी बढ़िया है।

Hero Karizma XMR एक परफॉरमेंस फोकस बाइक है जिसमे आपको मिलती है कमाल की पावर। इस बाइक में आपको मिलता है एक पावरफुल 210cc BS6 सिंगल सिलिंडर पेट्रोल इंजन जो निकालता है 25.15 bhp की पावर और 20.4 NM का टार्क 7,250 RPM पर। बाइक में आपको मिलता है 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन जो इसे काफी शानदार अक्सेलरेशन देता है।

मिलते हैं बढ़िया फीचर

Hero Karizma XMR बाइक में आपको मिलते हैं एक से बढ़ कर एक प्रीमियम व हाई-टेक फीचर जो इस बाइक के लुक को और भी शानदार बना देते हैं। इस बाइक में आपको ड्यूल LED लाइट, LED डिस्प्ले, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल ABS ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, 11 लीटर का फ्यूल टैंक व और भी बोहोत से आकर्षक फीचर मिल जाते हैं।

जानिए कीमत व EMI प्लान

Hero Karizma XMR केवल एक वैरिएंट में आती है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹2,03,858 ऑन-रोड से। आप इसको केवल ₹40,000 रुपए की डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको देने होंगे ₹5,849 रुपए अगले 36 महीनों तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार की स्पोर्टी बाइक के लिए।

यह भी देखिए: 140Km रेंज के साथ लांच हुई सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत उड़ा देगी होंश