भारत के तीन सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर
आज देश में काफी सारे प्रीमियम इ-स्कूटर आ गए हैं जिन्हे लोग काफी पसंद करते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल यानी ICE के मुकाबले ज्यादा एडवांस व हाई परफॉरमेंस के साथ आते हैं जिनको चलने की कॉस्ट बोहोत कम आती है, जिसके चलते अब सभी इन्हे लेना पसंद कर रहे हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं देश के सबसे प्रीमियम इ-स्कूटर के बारे में जिन्होंने इ-स्कूटर के मार्किट को काफी तरक्की दी है।
1. OLA S1 Pro Gen-2

Ola S1 Pro जनरेशन दो सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है देश का जिसमे आपको मिलती है 11kW पावर निकालने वाली इलेक्ट्रिक BLDC हब मोटर। इस मोटर के साथ Pro जाता है 120km/h की टॉप स्पीड तक व इसे जीरो से 40km/h की स्पीड पकड़ने में केवल 2.3 सेकंड का समय लगता है। साथ ही इस स्कूटर में आती है 4kW की लिथियम-आयन बैटरी जो इसे 194km की बढ़िया रेंज देती है। ओला इसके साथ एक फ़ास्ट चार्जर भी देता है जो स्कूटर को केवल 5.4 घंटों में चार्ज कर देता है।
पावर | 11kW Peak |
रेंज | 194 किलोमीटर |
टॉप स्पीड | 120 km/h |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे |
0-40 km/h | 2.4 सेकंड |
कीमत (ऑन-रोड) | ₹1,63,300 |
2. TVS iQube S

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर अब दो वैरिएंट में आता है स्टैंडर्ड व S। iQube में मिलती है 4.4kW वाली BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है एक पावरफुल बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर निकालता है 83km/h की टॉप स्पीड व 105km से अधिक रेंज। केवल इतना ही नहीं इस स्कूटर के साथ एक फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इसे मात्र 5.25 घंटों में 85% चार्ज कर देता है।
3. Ather 450X Gen-3

AtherEnergy 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज। इसमें आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं जिनके साथ ये अलग अलग रेंज देता है। इस स्कूटर में आती है 6.2kW पीक पावर की मोटर जिसके साथ जुडी है एक 3.7 kWh व एक 2.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक। स्कूटर अपनी बैटरी के साथ निकालता है 152km व 111km की बढ़िया रेंज। इस इ-स्कूटर की मोटर इसे 90km/h की टॉप स्पीड तक लेकर जाती है जो की काफी बढ़िया मानी गई है। केवल इतना ही नहीं इसमें आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो स्कूटर को केवल 5.6 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है।
यह भी देखिए: ₹10 लाख से कम कीमत पर मिलेंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां