₹1 लाख से कम कीमत पर मिलेंगे ये 5 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

सबसे किफायती प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में आज एक से बढ़ कर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे आपको आकर्षक फीचर और हाई-परफॉरमेंस मिल जाती है। आज हम बात करने जा रहे हैं एक लाख रुपए से कम कीमत वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमे मिलते हैं एडवांस फीचर और हाई-परफॉरमेंस मोटर व बैटरी। आइये जानते हैं इन पांच सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जो देते हैं।

1. OLA S1X – ₹89,999

OLA S1X
OLA S1X

OLA के S1X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको दमदार परफॉरमेंस के साथ प्रीमियम फीचर भी मिल जाते हैं जो इसको एक आकर्षक लुक देते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है एक पावरफुल 2700W BLDC मोटर व एक 3kW लिथियम-आयन बैटरी पैक।

S1X प्लस देता है 90km/h की टॉप स्पीड व 151km की IDC रेंज। इस स्कूटर में आ जाती है एक 5″ की डिजिटल स्क्रीन जिसमे आपको मिलता है मोबाइल कनेक्टिविटी का ऑप्शन। साथ ही इसमें LED लाइट, राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, रिवर्स मोड व और भी बोहोत से एडवांस फीचर मिल जाते हैं।

2. Ampere Magnus EX – ₹104,943

Ampere Magnus EX
Ampere Magnus EX

Ampere Magnus EX केवल एक वैरिएंट में आता है जिसके कुल पांच कलर ऑप्शन आते हैं। इस स्कूटर में आपको मिल जाती है 1200W की पावरफुल BLDC hub मोटर जिसके साथ जुडी है एक 60V/28Ah बैटरी। Ampere Magnus EX की इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 53km/h की टॉप स्पीड व 121km की लम्बी रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर। केवल इतना ही नहीं ब्रांड इस स्कूटर के साथ आपको एक फास्ट चार्जर भी देती है जो इसे मात्र 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

3. PURE EV EPluto 7G – ₹99,999

PURE EV EPluto 7G
PURE EV EPluto 7G

इस नए PURE EV के EPluto 7G स्कूटर में आपको मिलती है 1500W की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर जो निकालती है 2200W की पीक पावर। PURE EV EPluto 7G के साथ कनेक्ट है एक 60V 2.5kWh रिमूवेबल बैटरी पैक। EPluto 7G अपनी मोटर और बैटरी के साथ जाता है 60km/h की टॉप स्पीड तक व देता है 120km की लम्बी रेंज जो काफी शानदार है।

4. Okinawa Praise – ₹90,282

Okinawa Priase
Okinawa Priase

Okinawa Praise Pro में आपको मिलती है एक 2700W पीक पावर की BLDC मोटर जिसके साथ जुडी है एक 2.08kWh लिथियम-आयन रिमूवेबल बैटरी। इस मोटर और बैटरी के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 53km/h की टॉप स्पीड व जाता है 81km तक एक बार पूरा चार्ज होने पर।

ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस बजट के स्कूटर के लिए। आपको इसके साथ एक सुपरफास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को केवल 2-3 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है। अगर आपको एक किफायती कीमत का इ-स्कूटर चाइये जो परफॉरमेंस व फीचर में प्रीमियम हो तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

5. BGauss C12i – ₹1,01,999

BGauss C12i
BGauss C12i

इस नए BGauss C12i में आपको मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज जो इसको एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं। BGauss C12i में आपको मिलेगी एक पावरफुल 1500W की BLDC हब मोटर व एक 3.2kWh की पावरफुल बैटरी। C12i अपनी मोटर और बैटरी के साथ निकालता है 135km की IDC रेंज जो रियल वर्ल्ड में 85km से 100km तक की आ जाती है।

साथ ही इसमें आपको मिलती है 60km/h की टॉप स्पीड। इस परफॉरमेंस के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक काफी बढ़िया ऑप्शन बन जाता है। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलता है एक फास्ट चार्जर जो इसको केवल 5-7 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक हाई-परफॉरमेंस स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों में बढ़िया साथ देगा।

यह भी देखिए: ₹60,000 के बजट में मिलेंगे ये 3 बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर