प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत है एक लाख से कम
भारत में आज के सम्य में काफी सारे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनकी कीमत एक लाख रुपए से कम है। इ-स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है जिसका कारण है इनकी किफायती कीमत, सस्ती राइडिंग कॉस्ट, हाई परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। लोग अब पेट्रोल के मुकाबले इन्हे लेना ज्यादा पसंद करते हैं। आइये देखते हैं उन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को जिनकी कीमत है एक लाख से कम व जो हैं सबसे ज्यादा प्रीमियम व एडवांस।
1. Ola S1X – ₹89,999

Ola S1X स्कूटर में आपको 2kW व 3kW बैटरी ऑप्शन मिलते हैं व इनका S1X प्लस आता है 4kW बैटरी के साथ। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 91km से लेकर 151km की रेंज देने में सक्षम हैं। अगर इनकी टॉप स्पीड की बात करे तो S1X 2kW जाता है 85km/h की टॉप स्पीड तक वही S1X 3kW व S1X प्लस जाते हैं 90km/h की टॉप स्पीड तक। यह एक बढ़िया टॉप स्पीड व रेंज है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। इन स्कूटरों में मिलती है 2700w की मोटर जो की काफी बढ़िए साथ देती है लम्बे समय तक।
2. Bounce Infinity E1 – ₹1,00,905

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलेगी 1500w पावर की BLDC मोटर व 48V39Ah लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये ई-स्कूटर जाता है 65km/h की टॉप स्पीड तक व देता है 85km की रेंज एक बार पूरा चार्ज करने पर। इसमें आपको एक नॉमिनल चार्जर मिलेगा जो स्कूटर को केवल 6 घंटों में चार्ज कर देगा। यह एक अच्छी परफॉरमेंस है इस बजट के इलेक्ट्रिक स्कूटर के हिसाब से। ये स्कूटर अपनी BLDC मोटर के साथ 83 NM का टार्क निकालने में सक्षम है जो इसे जीरो से 40 के स्पीड केवल 7.8 सेकंड में दे देती है।
3. BGauss C12i – ₹99,999

नए BGauss C12i स्कूटर इस कंपनी के तरफ से आने वाली एक पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 2.5kW की मोटर देखने को मिल जाती है, जो की 105NM का पीक टार्क पैदा करती है। इसके अल्वा इस पावरफुल मोटर के कारण यह स्कूटर 60km/h की टॉप स्पीड भी बड़े ही आराम से पा लेती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 2 Kwh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
इस बढ़िया बैटरी व पावरफुल मोटर के ब्लेंड से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 km की बढ़िया रेंज एक सिंगल चार्ज में दे पाती है। इसके अल्वा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मत्र 3 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। इसके अल्वा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर IP67 की रेटिंग के साथ आती है, जिसके कारण ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डस्ट व वाटर प्रूफ बन जाती है।
4. PURE EV EPluto 7G – ₹83,897

Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं दो वैरिएंट एक स्टैंडर्ड व दूसरा प्रो। दोनों मॉडल डिज़ाइन में एक जैसे हैं लेकिन इनमे आपको रेंज का फ़र्क़ मिलेगा। इस स्कूटर में आती है 1500W नॉमिनल पावर की BLDC मोटर जो निकालती है 2200W की पीक पावर जिसके साथ स्कूटर जाता है 60km/h की टॉप स्पीड तक।
साथ में EPluto 7G आपको मिलेगी 60V 2.5kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 120km की बढ़िया रेंज। स्कूटर में आपको रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन मिलता है जिसके साथ आप इसकी बैटरी निकाल कर अपने घर के अंदर चार्जिंग पर लगा सकते हैं। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के इ-स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं इसमें आपको एक फास्ट चार्जर भी मिलता है जो स्कूटर को मात्र 4.25 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।
5. Benling Aura – ₹96,976

नए Aura स्कूटर में आपको मिलता है केवल एक वैरिएंट जिसमे आते हैं तीन कलर ऑप्शन। इस स्कूटर में आती है एक 2500W इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है एक 72V/40Ah की लिथियम-आयन बैटरी पैक। इसमें आपको फ़ास्ट चार्जर व राइडिंग मोड जैसे फंक्शन भी मिल जाते हैं।
Benling Aura एक बढ़िया मोटर व बैटरी हैं जिसके साथ स्कूटर देता है 120km की रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर व जाता है 60km/h की टॉप स्पीड तक। इस इ-स्कूटर के साथ आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो स्कूटर को केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।
यह भी देखिए: 160km रेंज व 70km/h की स्पीड के साथ मिलेगा सस्ता Okaya Faast F4