आज के सम्य में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर जा रही हैं व एक से बढ़ कर एक नए मॉडल लांच कर रही हैं। टाटा मोटर भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने वाली कंपनी है जिनकी एक इलेक्ट्रिक कार है Tigor EV। यह गाडी एक कॉम्पैक्ट सेडान है जो बढ़िया फीचर व परफॉरमेंस के साथ आती है। आइये जानते हैं इस गाडी की खूबियां व इसका EMI प्लान।
देती है कमाल की परफॉरमेंस

टाटा Tigor EV में आपको मिलता है 26 kWh का बैटरी पैक जो एक बाद पूरा चार्ज होने पर देता है 315 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। साथ ही इस कार में आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो इसे केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक कार में एक बढ़िया परफॉरमेंस वाली मोटर मिलती है जो 74bhp की पावर व 170 NM का टार्क निकालने में सक्षम है। यह एक काफी बढ़िया रेंज व परफॉरमेंस है इस गाडी के लिए।
मिलते हैं सभी आधुनिक फीचर
Tigor EV में आपको सभी आधुनिक फीचर मिल जाते हैं जो इसे एक प्रीमियम गाडी का लुक देती है। इसमें आपको मिलता है आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, वायरलेस चार्जर, 7″ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कण्ट्रोल, इलेक्ट्रिक OVRMs, इलेक्ट्रिक टेल गेट, ऑटो हेडलाइट, रेन सेंसिंग वाइपर, एंड्राइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, DRL, व और भी काफी सारे आधुनिक फीचर।
कीमत व EMI प्लान
अगर बात करैं इसकी कीमत की तो ये गाडी आपको मिलती है चार अलग अलग वैरिएंट में जिनकी ऑन-रोड कीमत शुरू होती है ₹13.09 लाख रुपए से जो जाती है ₹14.39 लाख रुपए तक। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं ₹3,10,421 रुपए की शुरुवाती डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको केवल ₹16,072 रुपए की EMI भरनी होगी अगले साथ सालों तक। ये भी पढ़े: आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर की फाइनेंसिंग के लिए ये हैं सबसे बढ़िया बैंक
वैरिएंट | कीमत ऑन-रोड | डाउन पेमेंट | EMI | इंटरेस्ट | साल |
XE | ₹13.09 लाख | ₹3,10,421 | ₹16,072 | 9.5% | 7 साल |
XT | ₹13.61 लाख | ₹3,32,027 | ₹16,650 | 9.5% | 7 साल |
XZ Plus | ₹14.13 लाख | ₹3,53,634 | ₹17,038 | 9.5% | 7 साल |
XZ Plus LUX | ₹14.39 लाख | ₹3,64,469 | ₹17,600 | 9.5% | 7 साल |