अब केवल ₹7.99 लाख की कीमत पर मिलेगी नई Tata Tiago EV

Tata Tiago EV की कीमत हुई ₹70,000 रुपए कम

टाटा मोटर की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार टिआगो इलेक्ट्रिक की कीमत अब हुई ₹70,000 रुपए से कम। अभी कुछ समय पहला MG Comet EV की कीमत में गिरावट के बाद अब टाटा मोटर ने भी अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक टिआगो EV की कीमत को कम कर दिया है जिसके बाद इसको खरीदना और भी ज्यादा आसान हो गया है।

Tata Tiago EV के बेस मॉडल XE MR की कीमत अब ₹70,000 रुपए कम कर दी गई है वहीं इसका टॉप मॉडल XZ+ Tech Lux LR जिसके साथ आपको 7.2kW चार्जर मिलता है, इस वैरिएंट की कीमत में केवल ₹20,000 रुपए की छूट मिलेगी। इस गाडी में आपको बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आधुनिक टेक के फीचर भी मिलते हैं जो इसको काफी बढ़िया ऑप्शन बना देते हैं।

Tata Tiago EV वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
XE MR₹7.99 लाख
XT MR₹8.99 लाख
XT LR₹9.99 लाख
XZ+ LR₹10.89 लाख
XZ+ Tech LUX LR₹11.39 लाख
XZ+ LR (7.2kW Charger)₹11.39 लाख
XZ+ Tech LUX LR (7.2kW Charger)₹11.89 लाख

मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV में आपको कमाल की परफॉरमेंस के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिल जाते हैं। इस Tiago EV के अभी कुल सात वैरिएंट आते हैं। Tiago EV में आपको दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं 19.2kWh व 24kWh जिनकी मदत से ये गाडी देती है 250 किलोमीटर व 315 किलोमीटर की बढ़िया रेंज।

नई Tata Tiago EV में आपको बढ़िया मोटर मिलती है जो इसे 60bhp की पावर व 110NM का टार्क देती है। वहीं हम अगर टिआगो इलेक्ट्रिक के टॉप मॉडल की बात करे तो वो इसे 74hp की पावर व 114NM का टार्क देगी। इस पावर के साथ टाटा Tiago इलेक्ट्रिक जाती है 80 से 120km/h की टॉप स्पीड तक जो की काफी बढ़िया मानी गई है।

टाटा मोटर इस नई टिआगो इलेक्ट्रिक के साथ देती है 3.3kW और 7.2kW के चार्जर ऑप्शन। Tiago अपने DC फ़ास्ट चार्जर के साथ 80% चार्ज मात्र 55 मिनट में हो जाती है वही इसका नार्मल चार्जर 8-9 घंटों का समय लेता है जीरो से 100% चार्जिंग करने में। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस वाली इलेक्ट्रिक कार है जो आपको कमाल का अनुभव दे सकती है।

बैटरी19.2kWh व 24kWh
रेंज250km-315km
टॉप स्पीड80-120km/h
हार्सपावर60-74hp
टार्क110-114hp
चार्जर3.3kW, 7.2kW

मिलेंगे सभी एडवांस व स्मार्ट फीचर

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

इस Tata Tiago EV गाडी में आपको सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर मिल जाते हैं जो इसको काफी प्रीमियम व लक्ज़री लुक देते हैं। टाटा Tiago EV एक एडवांस इ-कार है जो आपको एक कमाल का अनुभव देगी। टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक में आपको मिलती है एक सात-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसमे आप एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही टिआगो इलेक्ट्रिक में आता है एक आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, रियर A/C, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो हेड लाइट, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट व और भी बोहोत से फीचर।

Tata Tiago EV सेफ्टी के मामले में भी काफी शानदार साबित होती है व इसमें आपको मिल जाते हैं ड्यूल एयर बैग, ABS ब्रेकिंग EBD के साथ, LED लाइट, हिल होल्ड, स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर कैमरे के साथ, आटोमेटिक रेन सेंसिंग वाइपर व और भी बोहोत कुछ। इस टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक गाडी में आपको चार स्टार की ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिल जाती है जो इसे और भी ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बनाती है।

यह भी देखिए: Mahindra XUV700 का सबसे सस्ता वैरिएंट MX पेट्रोल होगा लांच, Creta व Seltos से सस्ती कीमत