Tata लांच करेगा 4 कमाल की इलेक्ट्रिक गाड़ियां, देंगी बड़ी बड़ी ब्रांड को चुनौती

जल्द लांच होंगी टाटा मोटर की चार नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां

टाटा मोटर भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास सभी सेगमेंट व कीमत के व्हीकल हैं। अब ब्रांड इस साल 2024 में अपने पोर्टफोलियो को और भी बड़ा करने वाला है अपनी चार गाड़ियों के साथ। हल ही में टाटा ने अपनी Altroz EV की लॉन्चिंग को भी कन्फर्म किया व इसके साथ और तीन गाड़ियां आ रही हैं जिन्हे ब्रांड ने 2023 के ऑटो एक्सपो में दिखाया था। आइये जानते हैं टाटा की आने वाली चार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में पूरी बात।

1. Tata Altroz EV

Tata Altroz EV
Tata Altroz EV

टाटा Altroz ब्रांड की सबसे प्रीमियम हैचबैछ है जो काफी बढ़िया व हाई-परफॉरमेंस मानी गई है। इस गाडी को अब कंपनी इलेक्ट्रिक में लांच करने वाली है जिसमे Punch EV वाली पॉवरट्रेन मिलेगी। नई Altroz EV में आपको 25kW और 35kW के बैटरी पैक मिलेंगे जो 421 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इस गाडी को कंपनी 2024 के आखिर तक लांच करने की तयारी में है।

2. Tata Harrier EV

Tata Harrier EV
Tata Harrier EV

Tata Harrier ब्रांड की सबसे प्रीमियम व हाई-परफॉरमेंस 5-सीटर SUV है जिसमे आपको अभी केवल डीजल इंजन मिलता है। इस गाडी को अब कंपनी इलेक्ट्रिक व पेट्रोल दोनों में लांच करने की तयारी में है। टाटा Harrier इलेक्ट्रिक काफी एडवांस होने वाली है जिसमे आपको आल-व्हील ड्राइव के साथ ADAS की सेफ्टी भी मिलेगी। इस गाडी को ब्रांड आने वाले कुछ महीनों में लांच कर देगा।

3. Tata Curvv EV

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV

टाटा Curvv कंपनी का बिलकुल नया प्रोजेक्ट है। इस से पहले टाटा मोटर ने कभी भी कर्व शेप की कॉम्पैक्ट SUV को लांच नहीं किया। इस गाडी को कंपनी पेट्रो। डीजल के साथ इलेक्ट्रिक में भी लांच करेगा। कुछ सूत्रों से पता चला है की कंपनी इस गाडी को Harrier EV से पहले लांच कर सकती है। Curvv EV ब्रांड की सबसे एडवांस गाडी होगी जिसमे आपको नेक्सॉन वाली पॉवरट्रेन मिल सकती है लेकिन ज्यादा रेंज के साथ।

4. Tata Sierra EV

Tata Sierra EV
Tata Sierra EV

Tata Sierra एक लक्ज़री इलेक्ट्रिक सुव होगी जो एडवांस फीचर व हाई-परफॉरमेंस के साथ अनोखे डिज़ाइन के साथ लांच होगी। इस गाडी में कंपनी ने अब तक के सबसे प्रीमियम फीचर दिखाए जो इसको काफी प्रीमियम लुक देती है। Tata Sierra EV को कंपनी ने 2023 के ऑटो एक्सपो में दिखाया था जहाँ इसे काफी पसंद किया गया।

यह भी देखिए: Honda ने मार्किट में लांच किया अपना नया EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर, लम्बी रेंज के साथ सस्ती कीमत