Tata और MG ने की अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत कम
अभी के समय में भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने वाली ब्रांड है टाटा मोटर और इनके बाद आती है MG मोटर। दोनों ब्रांड देश में एक से बढ़ कर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच कर रही हैं जिनमे आपको न केवल एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिलते हैं बल्कि इनमे अब आपको मिलती है हाई-परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। हल ही में MG ने अपनी Comet EV की कीमत को कम किया था जिसके बाद अब टाटा मोटर ने भी अपनी टिआगो व नेक्सॉन EV की कीमत कम कर दी है। आइये जानते हैं दोनों ब्रांड की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की नई कीमत।
1. Tata Tiago EV – ₹7.99 लाख
Tata Tiago इलेक्ट्रिक के बेस मॉडल XE मध्यम रेंज की कीमत अब ₹70,000 रुपए कम कर दी गई है वहीं इसका टॉप मॉडल XZ+ Tech Lux लॉन्ग रेंज जिसके साथ आपको 7.2kW चार्जर मिलता है, इस वैरिएंट की कीमत में केवल ₹20,000 रुपए की छूट मिलेगी। इस Tata Tiago EV में आपको बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आधुनिक टेक के फीचर भी मिलते हैं जो इसको काफी बढ़िया ऑप्शन बना देते हैं।
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
XE MR | ₹7.99 लाख |
XT MR | ₹8.99 लाख |
XT LR | ₹9.99 लाख |
XZ+ LR | ₹10.89 लाख |
XZ+ Tech LUX LR | ₹11.39 लाख |
XZ+ LR (7.2kW Charger) | ₹11.39 लाख |
XZ+ Tech LUX LR (7.2kW Charger) | ₹11.89 लाख |
2. Tata Nexon EV – ₹14.49 लाख
अब आपकी पसंदीदा Tata Nexon इलेक्ट्रिक की कीमत ₹14.49 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होगी इसके बेस मॉडल Creative+ माध्यम रेंज वैरिएंट के लिए व इसका टॉप मॉडल अब आपको मिलेगा मात्र ₹19.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर। आइये जानते हैं टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के सभी वैरिएंट की नई कीमत व जानते हैं इस गाडी की सभी खूबियों के बारे में।
वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
Creative+ MR | ₹14.49 लाख |
Fearless MR | ₹15.99 लाख |
Fearless+ MR | ₹16.49 लाख |
Fearless+ S MR | ₹16.99 लाख |
Empowered MR | ₹17.49 लाख |
Fearless LR | ₹16.99 लाख |
Fearless+ LR | ₹17.49 लाख |
Fearless+ S LR | ₹17.99 लाख |
Empowered+ LR | ₹19.29 लाख |
3. MG Comet EV – ₹6.99 लाख
MG Comet अब आपको ₹1.40 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इस गाडी का टॉप मॉडल अब आपको मात्र ₹8.58 लाख रुपए एक्स-शोरूम पर मिलेगी। इस नई कीमत के बाद अब Tata Tiago EV को तगड़ी चुनौती मिलेगी। अब इस MG Comet EV की नई कीमत हो गई है मात्र ₹6.99 लाख रुपए जो जाती है ₹8.58 लाख रुपए तक। अगर आपको एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तलाश है तो ये MG Comet EV आपके लिए सबसे बढ़िया होने वाली है।
4. MG ZS EV – ₹18.98 लाख
MG मोटर ने अपनी प्रीमियम मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV की कीमत को ₹2.30 लाख रुपए से कम कर दिया है जिसके बाद अब इसकी शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत हो गई है ₹18.98 लाख रुपए और ये कीमत जाती है ₹24.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक सुव के लिए।
यह भी देखिए: 35Km/l माइलेज के साथ लांच होगी नई Maruti Baleno हाइब्रिड – जानिए लांच डेट व कीमत