MG Comet EV All Variants
MG Comet EV एक कमाल की फीचर्स से भरी हुई छोटी इलेक्ट्रिक कार है जो आपको एक बढ़िया कीमत पर मिलती है। ये गाडी भारत की सबसे छोटी व अभी के समय की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडी है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए एक दम बढ़िया होने वाली है। इस गाडी में आपको अचे फीचर्स के साथ साथ काफी बढ़िया रेंज भी मिलती है। आज हम बात करने जा रहे हैं MG Comet EV के सभी तीन वैरिएंट की कीमत के बारे में और देखेंगे क्या है इस गाडी में ख़ास बातें।
मोटर, बैटरी, रेंज और फीचर्स

Comet EV एक चार सीट वाली छोटी इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे आपको मिलती है सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर और इस से जुडी 17.3 kWh की बैटरी। इस बैटरी की मदत से Comet आपको 230 किलोमीटर की बढ़िया रेंज देना में सक्षम है। यह गाडी आटोमेटिक गियर के साथ काफी मज़ेदार फीचर्स देती है जैसे की टच स्क्रीन डिस्प्ले, एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो प्ले, स्टीयरिंग कण्ट्रोल, क्लाइमेट कण्ट्रोल, कीलेस एंट्री, एलाय व्हील, ABS ब्रेक, दो एयर बैग और LED लाइट व डे टाइम रनिंग लाइट जैसे सभी कमाल के फीचर्स।
कीमत व EMI प्लान
MG Comet EV तीन वैरिएंट में लांच हुई है जिनका नाम है Pace, Play और Plush। तीनो वैरिएंट में आपको अचे फीचर्स मिलते हैं और पावर भी एक जैसे ही है। इसकी दिल्ली में On-Road कीमत शुरू होती है ₹8.45 लाख और जाती है 10.55 लाख रुपए तक। इसको आप EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹1.20 लाख की डाउन पेमेंट भर के जिसके बाद आपकी महीने की EMI बन जाईगी ₹11,555 रुपए प्रति महीना। ये प्लान MG Comet EV के बेस मॉडल के लिए है। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं तो MG Comet EV एक बढ़िया और सस्ता ऑप्शन है। इस गाडी की ख़ास बात है इसका आकार, जो की शहर में चलने के लिए काफी बढ़िया है।
MG Comet EV मॉडल | Pace | Play | Push |
On-Road दिल्ली कीमत | ₹8.45 लाख | ₹9.83 लाख | ₹10.55 लाख |
डाउन पेमेंट | ₹1,26,848 | ₹1,47,405 | ₹1,56,858 |
EMI | ₹11,555 | ₹13,437 | ₹14,451 |
साल | 7 साल | 7 साल | 7 साल |