Mahindra की गाड़ियों पर मिलेगा ₹4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट – जानिए सभी गाड़ियों की नई कीमत

Mahindra दे रहा है अपनी सभी SUV पर डिस्काउंट

Mahindra भारत की सबसे ज्यादा SUV मैन्युफैक्चरिंग करने वाली ब्रांड है जिनके पास सभी सेगमेंट की SUV मिल जाती हैं। अब महिंद्रा फरवरी के महीने में अपनी गाड़ियों पर ₹4 लाख रुपए तक के डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इनकी गाड़ियों की कीमत काफी कम हो गई है। इस डिस्काउंट के बाद अब आपके लिए सबसे बढ़िया मौका है अपनी नई SUV खरीदने का। आइये जानते हैं इस गाडी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट और कब तक चलेगा ये ऑफर।

मॉडलडिस्काउंट
महिंद्रा बोलेरो MY2023₹89,999
महिंद्रा बोलेरो MY2024₹66,810
महिंद्रा बोलेरो निओ MY 2023₹88,000
महिंद्रा बोलेरो निओ MY2024₹69,993
महिंद्रा मरैजो MY2023₹40,100
महिंद्रा मरैजो MY2024₹40,020
महिंद्रा XUV300 MY2023₹1.43 लाख
महिंद्रा XUV300 MY2024₹1.18 लाख
महिंद्रा XUV400 EV MY2023₹4 लाख
महिंद्रा XUV400 EV MY2024₹50,000

महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV बोलेरो पर अब कंपनी दे रही है ₹89,000 रुपए की बढ़िया छूट इसके 2023 महुफैचरिंग मॉडल पर। वहीं अगर आप इस गाडी का 2024 मॉडल खरीदते हैं तो वो आपको मिलेगा ₹66,810 रुपए कम कीमत पर। महिंद्रा की दूसरी बोलेरो निओ पर आपको मिलेगा ₹88,000 रुपए का डिस्काउंट इसके 2023 मॉडल पर व 2024 पर कंपनी देगी ₹69,993 रुपए की बढ़िया छूट।

Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo

महिंद्रा अपनी सबसे ज्यादा स्पेस वाली MUV मरैजो के 2023 मॉडल पर दे रहा है ₹40,100 रुपए का डिस्काउंट वही इसके 2024 मॉडल पर मिलेगा आपको ₹40,020 रुपए की छूट इसके सभी मॉडल वैरिएंट पर। अगर आपको एक आरामदायक 7-सीटर गाडी चाइये तो आप महिंद्रा की इस MUV को एक बढ़िया कीमत पर खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के आलावा आपको डीलर से भी इस गाडी के 2023 मैन्युफैक्चरिंग साल पर एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है।

अब XUV300 को खरीदना हुआ बेहद आसान

महिंद्रा की कॉम्पैक्ट SUV XUV300 के 2023 मॉडल पर आपको मिलेगा ₹1.43 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट वहीं अगर आप इसके 2024 मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसपर मिलेगा ₹1.18 लाख रुपए का बढ़िया डिस्काउंट। ये गाडी कंपनी की एक सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है जो आपको काफी बढ़िया अनुभव दे सकती है अपनी हाई-परफॉरमेंस व एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर के साथ।

महिंद्रा XUV400 EV पर मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट

महिंद्रा XUV400 EV
Mahindra XUV400 EV

महिंद्रा की इकलौती इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर भी आपको बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद ये गाडी आपको काफी सस्ती कीमत पर मिलेगी। जैसा की आप जानते हैं की XUV400 EV का हल ही में नया फेसलिफ्ट मॉडल आया है जिसके बाद इस गाडी के 2023 मॉडल पर आपको मिलेगा ₹4 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट वहीं इस गाडी के नए फेसलिफ्ट 2024 पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है लेकिन केवल ₹50,000 रुपए का। आप आज ही अपनी इलेक्ट्रिक महिंद्रा बुक कर सकते हैं जो आपको काफी बढ़िया कीमत पर मिलेगी।

यह भी देखिए: मात्र ₹42,000 की कीमत पर मिलेगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर – देगा लम्बी रेंज