Komaki Venice Eco Electric Scooter
हालही में Komaki ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया जिसका नाम है Venice Eco। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने काफी अच्छे फीचर्स और रेंज के साथ लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार पूरा चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज देना में सक्षम है और साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 60 किलोमीटर प्रतिघंटा दी गई है। आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki Venice Eco के बारे में।
मोटर, बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलती है 3000 W की हब मोटर जिसकी मदत से ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकता है साथ ही इसमें आती है LiFe Po4 बैटरी जो इसे 75-100 किलोमीटर तक की रेंज देना के सक्षम बनता है। अगर बात करे इसकी फीचर्स के बारे में तो Vanice इलेक्ट्रिक स्कूटर में सभी आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं जैसे की कीलेस एंट्री, कीलेस कण्ट्रोल, रिवर्स मोड, तीन ड्राइविंग मोड, डिजिटल मीटर, रिमोट स्टार्ट, ट्रैक्शन कण्ट्रोल, और LED लाइट्स जैसे कमाल के फीचर्स। एक चीज़ जो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ख़ास बनती है वो है इसका फ़ास्ट चार्जर जिसकी मदत से ये केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज हो जाता है।
मोटर | 3000 W |
रफ़्तार | 60 किलोमीटर प्रतिघंटे |
रेंज | 75-100 किलोमीटर |
चार्जिंग टाइम | 4 hr |
कीमत | ₹77,000 |
कीमत व EMI ऑप्शन

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं केवल ₹77,000 रुपए में जो की एक काफी बढ़िया कीमत है इस तरह के आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इस स्कूटर को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर केवल ₹799 रुपए में बुक कर सकते हैं। अगर आप ये स्कूटर EMI पर चाहते हैं तो आपको ₹15000 रुपए की डाउन पेमेंट भरनी होगी जिसके बाद आप केवल ₹2500 रुपए महीना दे कर इसे अपने घर ले जा सकते हैं। यह एक बढ़िया स्कूटर है आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए।
कीमत | ₹77,000 |
बुकिंग अमाउंट | ₹799 |
डाउन पेमेंट | ₹15000 |
EMI | ₹2500 |