₹10 लाख से कम कीमत की इलेक्ट्रिक गाड़ियां जो देती हैं लम्बी रेंज

खरीदें ₹10 लाख के बजट में शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां

आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट काफी तेज़ी से बढ़ रही है व सभी ऑटोमोबाइल कंपनी अपने नए नए इ-व्हीकल लांच कर रहे हैं जिनमे दमदार परफॉरमेंस व रेंज देखने को मिलती है। अभी टाटा मोटर देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेच रही है जिनके पास किफायती बजट में हाई-परफॉरमेंस गाड़ियां मिल जाती है। इनके बाद MG मोटर के पास किफायती बजट की गाडी हैं जिसको लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम देखने जा रहे हैं 10 लाख से कम कीमत की इलेक्ट्रिक गाड़ियां जो देती है बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज।

1. Tata Tiago EV ₹8.69 लाख

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV में आपको कमाल की परफॉरमेंस के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिल जाते हैं। इस गाडीके अभी कुल चार वैरिएंट आते हैं। इसमें आपको दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं 19.2kWh व 24kWh लिथियम-आयन जिनकी मदत से ये गाडी देती है 249km व 316km की बढ़िया रेंज। इसमें आपको बढ़िया मोटर मिलती है जो इसे 60bhp की पावर व 110 NM का टार्क देती है।

वही हम अगर टॉप मॉडल की बात करे तो वो इसे 74hp की पावर व 114NM का टार्क देगी। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज है इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के लिए। ये गाडी अपनी मोटर के साथ जाती है 80 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक व इसका अक्सेलरेशन भी काफी दमदार फील देता है।

Tata Motors Tiago EV के साथ देती है 3.3kW और 7.2kW के चार्जर ऑप्शन के साथ। ये अपने DC फ़ास्ट चार्जर के साथ 80% चार्ज मात्र 57 मिनट में हो जाती है वही इसका नार्मल चार्जर 8 घंटों का समय लेता है जीरो से 100% चार्जिंग करने में। ये एक शानदार कार है जो आपके दिन प्रतिदिन के काम व लम्बे सफर में बढ़िया साथ देगी वो भी काफी कम खर्चे में।

2. MG Comet EV – ₹7.98 लाख

MG Comet EV
MG Comet EV

MG Comet कार में आपको 3 वैरिएंट मिलते हैं जिनमे बैटरी व मोटर का केवल एक ऑप्शन है। इसमें आपको मिलती है 17.3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक व एक पावरफुल मोटर। इस बैटरी व मोटर की मदत से Comet देती है 230km की बढ़िया रेंज और 41hp की पावर व 110NM का टार्क। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है जिसके साथ कॉमेट 82km/h की टॉप स्पीड आराम से पकड़ती है।

इस गाडी के साथ आपको एक 3.3kW का चार्जर भी दिया जाता है जो गाडी को 7.5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है व 10 से 80% चार्ज 5.25 घंटों में। ये एक बढ़िया EV है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में सबसे बढ़िया रहने वाली है अपने कॉम्पैक्ट साइज के कारण। MG Comet EV की सेल काफी बढ़िया हो रही है व ये गाडी शहर में चलने के लिए काफी शानदार होने वाली है।

बैटरी17.3kWh
रेंज230km
पावर41bhp
टार्क110NM
मोटरइलेक्ट्रिक
चार्जर3.3kW
डाउन पेमेंट₹3,00,000
किस्त₹10,000
कीमतRs. 7.98

यह भी देखिए: ₹5500 की EMI पर मिलेगा हाई-परफॉरमेंस TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर