Ola S1X 2kW इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी है जिनके पास अभी कुल तीन प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं S1X, S1 Air व S1 Pro। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल स्कूटर S1X अभी कुछ दिन पहला ही लांच किया था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। इस स्कूटर की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं व इसकी डिलीवरी अक्टूबर के आखिर ठीक शुरू होने की उम्मीद है। ये एक काफी बढ़िया व एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में काफी बढ़िया रहेगा।
मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

ओला S1X सीरीज में आपको तीन प्रकार के स्कूटर मिलते हैं 2kW, 3kW व प्लस। इनमे सबसे सस्ता मॉडल है S1X 2kW। इस स्कूटर में आपको मिलती है एक बढ़िया 2700W की पावरफुल BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है एक बढ़िया 2kW लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर निकालता है 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 91 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। केवल इतना ही नहीं इसमें आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो स्कूटर को मात्र 5 घंटों में 80% तक चार्ज कर देगा। ये एक शानदार डिज़ाइन वाला एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर माना गया है।
पावर | 2700W |
बैटरी | 2kW |
रेंज | 91km |
टॉप स्पीड | 85km/h |
कीमत | ₹89,999 |
फीचर
ओला S1X 2kW इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक प्रीमियम स्कूटर बनाते हैं। इस स्कूटर में आपको मिलती है एक 3.5-इंच की डिजिटल स्क्रीन जिसमे आप अपने स्कूटर की सभी जानकारी ले सकते हैं। इसमें आपको मिल जाता है USB चार्जर, फ़ास्ट चार्जर सपोर्ट, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, LED लाइट, राइडिंग मोड, रिमोट स्टार्ट व पुश बटन जैसे काफी बढ़िया बढ़िया फीचर। अगर आप एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं किफायती कीमत पर तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वैरिएंट में आता है जिनमे सबसे सस्ता है S1X 2kW। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत है मात्र ₹89,999 रुपए। ये एक काफी बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। अगर बात करे इसकी ऑन-रोड कीमत की तो ये आपको पड़ेगा ₹97,302 रुपए में। आप इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं मात्र ₹4,865 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको देने होंगे ₹3,338 रुपए अगले तीन साल तक। ये एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों में काफी बढ़िया साबित होगा।
यह भी देखिए: OLA का सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेगा केवल ₹7000 की डाउन पेमेंट पर