इस दीपावली ₹3,500 की EMI पर मिलेगा Ampere Primus स्कूटर

Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज के समय में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा बढ़ रही है व देश में एक से बढ़ कर एक नए इ-स्कूटर लांच हो रहे हैं जिसके कारण इ-व्हीकल ब्रांड में काफी मुकाबला शुरू हो गया है। आज हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Ampere Primus। ये स्कूटर देश में काफी बढ़िया मात्रा में बिकता है इसकी परफॉरमेंस व बढ़िया रेंज के कारण। आइये जानते हैं इस स्कूटर की सभी ख़ास बाते व देखते हैं इसकी कीमत।

परफॉरमेंस व रेंज

Ampere Primus
Ampere Primus

Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसमे कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस स्कूटर में आपको मिलती है 3400W की पावरफुल मोटर व 3kWh की LPF बैटरी। स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी के साथ निकालता है 77 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 107 किलोमीटर की बढ़िया रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।

केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलता है एक फास्ट चार्जर जो इसे मात्र 5 घंटों में चार्ज कर देता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 130 किलो का है जिसके कारण ये बढ़िया रेंज व 4000W की पीक पावर निकालने में सक्षम है। ब्रांड ने इस इ-स्कूटर में आपको बड़ा बूट स्पेस भी दिया है जिसमे आप काफी सारा सामान दाल सकते हैं।

एडवांस फीचर

Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बढ़िया डिज़ाइन व कलर ऑप्शन मिल जाते हैं जो इसके लुक को और भी बेहतरीन बना देते हैं। इसमें सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर दिए गए हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है एक बड़ी LCD डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। साथ ही इसमें आ जाता है एक फ़ास्ट चार्जर, USB चार्जर, LED लाइट, बड़ा बूट, एलाय व्हील, ट्यूबलेस टायर व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। ये एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगा।

कीमत व EMI प्लान

इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹1,54,772 रुपए ऑन-रोड से। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के हाई परफॉरमेंस इ-स्कूटर के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹35000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3500 रुपए देने होंगे हर महीने। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार के इ-स्कूटर के लिए।

यह भी देखिए: बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर