अब मात्र ₹1,300 की EMI पर खरीदें Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर – मिलेगी कमाल की पावर

Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa भारत की प्रीमियम इ-स्कूटर ब्रांड है जिनके पास काफी आकर्षक व एडवांस व्हीकल मिल जाते हैं। आज हम जिस स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Okinawa R30। ये एक स्लो स्पीड वाला स्कूटर है जिसको चलने के लिए आपको लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं पड़ती। आइये जानते हैं इस R30 की पूरी डिटेल व देखते हैं इसका पूरा EMI प्लान।

पावर व रेंज

Okinawa R30
Okinawa R30

Okinawa R30 में आपको मिलती है बढ़िया मोटर व बैटरी जो इसे दमदार परफॉरमेंस देती है। इसमें आपको मिलेगी 250W की मोटर व 1.34KWH लिथियम-आयन IP67 रेटिंग वाली बैटरी। इस स्कूटर की मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर आपको देगा 25kmph की टॉप स्पीड व 60-70km की रेंज। ये टॉप स्पीड व रेंज आपके शहर के कामों के लिए बढ़िया साबित हो सकती है।

Okinawa इसकी BLDC मोटर पर तीन साल व 30,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है। साथ ही आपको एक फ़ास्ट चार्जर दिया जायेगा जो इसे केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। ये आपके 16 साल के बच्चे के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है, क्यूंकि इस स्कूटर को चलने के लिए आपको लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती।

मिलेंगे आकर्षक फीचर

नए Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बढ़िया फीचर मिलते हैं जो इसे एक बढ़िया लुक व प्रीमियम डिज़ाइन देते हैं। इसमें आपको मिलती है 3.5″ डिजिटल मीटर, LED लाइट, फ़ास्ट चार्जर, रिमूवेबल बैटरी, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स व दो रियर स्प्रिंग जो आपको एक कम्फर्टेबले राइड देंगे।

ये Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 किलो तक का वजन उठा सकता है जो की काफी है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। अगर आप एक रोजाना के इस्तेमाल के लिए या फिर अपने बच्चे के लिए धीमा स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

जानिए कीमत व EMI प्लान

कीमत (ऑन-रोड)₹66,440
डाउन पेमेंट₹20,000
किस्त₹1,335
इंटरेस्ट9.7%
टेन्योर48 महीने

यह भी देखिए: Ola ने अपने सभी स्कूटरों की घटाई ₹25,000 रुपए तक कीमतें – S1X+, S1 Air और S1 Pro