अब BMW भारत में लांच करेगा अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत

BMW CE-02 इलेक्ट्रिक स्कूटर

अभी के समय में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है व हर दिन ऑटोमोटिव ब्रांड अपने नए व हाई-एन्ड टेक्नोलॉजी के स्कूटर मार्किट में उतार रहे हैं। देश में अभी ओला, अथेर, बजाज, व TVS के इ-स्कूटर सबसे ज्यादा बिकते हैं जिसका कारण है इनकी हाई-परफॉरमेंस, एडवांस फीचर, बढ़िया बिल्ट-क्वालिटी व किफायती राइडिंग कॉस्ट। अब जर्मन ऑटोमोटिव ब्रांड BMW भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने जा रही है जिसका नाम होगा CE 02। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच के बाद देश का सबसे महंगा व प्रीमियम स्कूटर होगा।

कितनी होगी BMW स्कूटर की कीमत?

BMW CE-02
BMW CE-02

BMW ने अपना प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 पिछले साल लांच किया था जो अभी UK व USA की मार्किट में उपलब्ध है। आपको ये जान कर हैरानी होगी की CE 02 स्कूटर का प्लेटफार्म भारत में डेवेलोप व बिल्ट होता है BMW के लोकल पार्टनर TVS के साथ। अब कंपनी अपने इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लांच करने की त्यारी में है।

अमेरिका में इस स्कूटर की कीमत है $7,599 डॉलर जो की भारतीय रुपए में ₹6.2 लाख रुपए है जबकि इसका टॉप मॉडल $8,474 डॉलर है जो की ₹7 लाख होती है। अभी भारतीय बाजार में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख रुपए है। ये एक काफी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है जो कमाल की परफॉरमेंस व रेंज देगा।

परफॉरमेंस व फीचर

BMW CE-02
BMW CE-02

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा की BMW भारत में अपना स्कूटर लांच करने जा रही है। कुछ समय पहले BMW ने अपना C 400 GT मैक्सी-स्कूटर ₹11.25 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लांच किया जो अभी भी देश में सेल पर उपलब्ध है। ये देश का सबसे महंगा स्कूटर है व अब कंपनी अपना दूसरा CE 02 स्कूटर लांच करेगी जो एक इलेक्ट्रिक होगा। इस नए BMW CE 02 स्कूटर C 400 GT के मुकाबले किफायती कीमत पर लांच होगा। ये देश में बोहोत जल्द आने वाला है व इसकी बुकिंग 2024 के माध्यम में शुरू हो सकती है।

ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक है जो देश में बोहोत जल्द लांच होने वाला है जिसमे आपको परफॉरमेंस व रेंज मिलेगी। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी सेट-अप मिलेगा जिसकी पूरी पावर 2kW है। इस बैटरी के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 90 किलोमीटर की लम्बी रेंज निकालने में सक्षम है।

इस BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको काफी बढ़िया मोटर मिलती है जो 15 हार्सपावर निकालती है जिसके साथ ये 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड देता है। इस स्कूटर का वजन 132 किलो है जिसके साथ ये बढ़िया परफॉरमेंस निकालता है। ये एक पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको एक बढ़िया अनुभव दे सकता है।

यह भी देखिए: Ather 450S स्कूटर की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदने का सबसे बड़ा मौका