Hero Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर
हीरो इलेक्ट्रिक भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड में से एक है जिनके पास सभी सेगमेंट व कीमत के इ-स्कूटर हैं। आज हम जिस इ-स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Hero Vida V1 Pro। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दमदार पावर के साथ 110 किलोमीटर की रेंज भी मिल जाती है और केवल इतना ही नहीं हीरो ने इसमें सभी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के फीचर भी डाले हैं जो इसको एक स्पेशल स्कूटर बनाते हैं। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व देखते हैं क्या आती है इस स्कूटर को चलाने की राइडिंग कॉस्ट।
किलोमीटर प्रतिदिन | 20km |
बिजली का खर्च | ₹8/यूनिट |
महीना का खर्च | ₹179/महीना |
मिलेगी बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज
नए Hero Vida V1 Pro स्कूटर एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसमे आपको मिल जाती है एक 3900W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है 3.94kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक जिसमे 1.97kW (1.97kW+1.97kW) की दो बैटरी पैक मिलती हैं। Hero Vida V1 Pro के साथ आपको मिलता है एक फास्ट चार्जर जो इसे मात्र 5-6 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है।
आप एक बैटरी को चार्जिंग पर लगा कर दूसरी बैटरी के साथ Hero Vida V1 Pro को चला सकते हैं। इस प्रकार आपको इस स्कूटर की चार्जिंग के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर निकालता है 80km/h टॉप स्पीड व देता है 110km की रियल वर्ल्ड रेंज। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कमाल की अक्सेलरेशन भी मिलती है जो इसको कुछ ही सेकंड में 40 की स्पीड दे देती है।
मैक्स पावर | 6000W |
रेटेड पावर | 3900W |
टॉप स्पीड | 80km/h |
रेंज | 110km |
टार्क | 25NM |
वजन | 125kg |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे |
कीमत एक्स-शोरूम | ₹1,43,471 |
आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर
Hero Vida V1 Pro में आपको मिलती है एक साथ इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। Vida V1 स्कूटर में नेविगेशन, GPS, इंजन साउंड, स्पीकर, USB पोर्ट, मोबाइल चार्जर भी मिलते हैं।
ये एक प्रीमियम बिल्ट क्वालिटी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको काफी शानदार अनुभव दे सकता है। अगर आपको एक बढ़िया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके रोजाना के कामों में बढ़िया अनुभव देगा।
जानिए कीमत व EMI प्लान
Hero Vida V1 Pro एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अभी केवल 1 वैरिएंट में उपलब्ध है। इस Hero Vida V1 Pro की कीमत शुरू होती है ₹1,43,500 रुपए एक्स-शोरूम से जो की काफी बढ़िया कीमत मानी गई है। Hero Vida V1 Pro को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹40,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3,000 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 4 साल तक।
कीमत | ₹1,43,500 |
डाउन पेमेंट | ₹40,000 |
किस्त | ₹3,000 |
साल | 4 साल |
यह भी देखिए: Suzuki Access EV भी हो सकती है जल्द भारत में लांच