केवल ₹1,500 की EMI पर मिलेगा सबसे बढ़िया सस्त स्कूटर

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे सस्ता प्रीमियम स्कूटर

Okinawa भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनियों में से एक है जिनके पास सभी सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। इस ब्रांड का एक सबसे ज्यादा बिकने वाला इ-स्कूटर है Okinawa Lite। ये एक प्रीमियम स्कूटर है जो धीमी स्पीड वाले सेगमेंट में आता है।

इस स्कूटर को चलाने के लिए आपको न लाइसेंस की जरुरत और न ही रजिस्ट्रेशन की। इस स्कूटर में लम्बी रेंज के साथ फीचर भी बढ़िया मिल जाते हैं जो आपको रोजाना के काम आएंगे। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

मिलेगी कमाल की परफॉरमेंस

Okinawa Lite Electric Scooter
Okinawa Lite Electric Scooter

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बढ़िया परफॉरमेंस और रेंज मिलती है इसकी पॉवरट्रेन के साथ। इस इ-स्कूटर में आपको मिलती है एक पावरफुल 250W BLDC मोटर जिसके साथ जुडी है एक 1.25kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक। ये स्कूटर अपनी मोटर और बैटरी के साथ देता है 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड और 60-70 किलोमीटर की रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज है इस प्रकार के स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं Okinawa इसके साथ आपको एक फास्ट चार्जर भी देता है जो इसे केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

मिलेंगे बढ़िया फीचर

Okinawa Lite Electric Scooter
Okinawa Lite Electric Scooter

Okinawa Lite एक एडवांस स्कूटर है जिसमे सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर मिलते हैं जो इस स्कूटर को काफी प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें आपको मिल जाती है एक बढ़िया क्वालिटी की 4″ डिजिटल स्क्रीन जिसमे आपको स्कूटर की सभी जानकारी मिलती रहती है।

साथ ही इसमें आपको USB पोर्ट, मोबाइल चार्जर, राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, LED लाइट, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री व और भी काफी सारे आकर्षक फीचर मिलते हैं। ये एक प्रीमियम व बढ़िया परफॉरमेंस का स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों में बढ़िया साथ देने वाला है।

जानिए इसकी कीमत व EMI प्लान

Okinawa Lite स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹78,500 रुपए की ऑन-रोड कीमत से। ये इ-स्कूटर आपको EMI पर भी मिल जाता है जिसमे आपको ₹30,000 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भरनी होगी व ₹1,430 रुपए की किस्त अगले 48 महीनों तक चलेगी। अभी इस स्कूटर पर 6 से 8 महीने की बुकिंग चल रही है व आप इसको कमपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर केवल ₹2000 रुपए में बुक कर सकते हैं।

यह भी देखिए: ₹126 रुपए महीने खर्च पर चलेगा Ather का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर