8 सबसे ज्यादा टॉप स्पीड व रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमे मिलती है लम्बी रेंज व सबसे ज्यादा टॉप स्पीड

भारत में आज बोहोत से हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे कमाल की रेंज व आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर मिल जाते हैं। आज देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है व दिन प्रतिदिन एक से बढ़ कर एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच हो रहे हैं जिनमे हर प्रकार की बढ़िया सुविधा मिलती है। आज हम बात करने जा रहे हैं देश में सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जिनमे आपको मिलेगी सबसे ज्यादा टॉप स्पीड व तेज अक्सेलरेशन। आइये जानते हैं कोनसे हैं वो इ-स्कूटर जो भागते हैं सबसे ज्यादा टॉप स्पीड के साथ।

1. Ola S1 Pro Gen-2 – 120km/h

Ola S1 Pro Gen-2
Ola S1 Pro Gen-2

इस नए OLA S1 Pro Gen-2 स्कूटर में आपको बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज मिलती है व ये केवल एक वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में मिलता है। इस स्कूटर में आपको मिलती है एक पावरफुल 5000W BLDC हब माउंटेड मोटर जो निकालती है 11kW की पीक पावर जो स्कूटर को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक लेकर जाती है।

2. TVS X – 105km/h

tvs x
tvs x

TVS X स्कूटर एक हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 7000W की पावर निकालता है अपनी पावरफुल मोटर के साथ इस पावर के साथ ये देता है 11kW की पीक पावर तक। साथ ही इस मोटर के जुडी है एक 4.44kWh की पावरफुल बैटरी। नया TVS X अपनी मोटर व बैटरी की मदत से निकालता है 105km/h की टॉप स्पीड व देता है 140km IDC की बढ़िया रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर।

3. Ather 450X – 90km/h

Ather 450X
Ather 450X

Ather 450X में आपको मिलते हैं दो बैटरी ऑप्शन व आधुनिक फीचर। 450X इ-स्कूटर में आपको मिलते हैं 5 वैरिएंट जिनमे आते हैं 6 प्रकार के कलर ऑप्शन। इस स्कूटर में दी गई है 3300W की पावरफुल BLDC हब मोटर जिसके साथ जुड़े हैं दो बैटरी ऑप्शन एक 3.7kWh लिथियम-आयन व दूसरा 2.9 kWh लिथियम-आयन। ये स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी की मदत से देता है 90km/h की टॉप स्पीड व 150km और 111km की बढ़िया रेंज।

4. Ather 450S – 90km/h

Ather
Ather

Ather Energy 450S स्कूटर में आपको मिलती है एक 5.4kW पावर निकालने वाली पावरफुल मोटर जिसके साथ जुडी है एक 3kW (2.9kWh) लिथियम-आयन बैटरी। 450S अपनी मोटर व बैटरी के साथ जाता है 90km/h की टॉप स्पीड तक व निकलता है 115km की IDC रेंज। ये एक बढ़िया रेंज व टॉप स्पीड है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं इसके साथ आपको एक बढ़िया चार्जर भी मिलता है जो इसे 8.25 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

5. Ola S1 Air – 90km/h

Ola S1 Air
Ola S1 Air

Ola S1 Air सबसे प्रीमियम व एडवांस टेक्नोलॉजी का है जिसमे आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसमे 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। Ola S1 Air स्कूटर में आती है एक पावरफुल 2700W की BLDC हब मोटर जिसके साथ जस्डी है 3kW की लिथियम-आयन बैटरी पैक। ये एक बढ़िया मोटर व बैटरी है जिसके साथ स्कूटर देता है 151km की रेंज व जाता है 90km/h की टॉप स्पीड तक।

6. Hero Vida V1 Pro – 80km/h

Hero Vida V1 Pro Electric Scooter
Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Hero Vida V1 Pro स्कूटर में आपको केवल एक वैरिएंट में मिलता है जिसके कुल 5 रंगों के ऑप्शन मिलते हैं। इस स्कूटर में आपको 3900W पावर की मोटर के साथ 3.94kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक भी मिलती है। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर 165km की रेंज देता है। Vida V1 Pro अपनी पावरफुल बैटरी के साथ 80 km/h की टॉप स्पीड तक जाता है व अक्सेलरेशन की बात करे तो ये 0-40 की स्पीड केवल 3.2 सेकंड में पकड़ लेगा।

7. TVS iQube S – 78km/h

TVS iQube S
TVS iQube S

TVS iQube अभी केवल 2 वैरिएंट में आता है एक Standerd व दूसरा S। इस इ-स्कूटर में आपको मिलती है 4.4kW हब BLDC मोटर जिसके साथ जुडी है 2.25kWh लिथियम-आयन बैटरी। TVS iQube अपनी मोटर के साथ देता है 140NM का टार्क व 78 km/h की टॉप स्पीड जो की काफी बढ़िया मानी गई है। ये iQube जीरो से 40km/h की स्पीड केवल 4sec में पकड़ लेता है। अगर आपको एक प्रीमियम इ-स्कूटर की तलाश है जो बढ़िया देशीघ व बिल्ट क्वालिटी के साथ आता हो तो iQube आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन बनेगा।

8. Ola S1X Plus – 90km/h

Ola S1X Electric Scooter
Ola S1X Electric Scooter

अगर परफॉरमेंस की बात करें तो S1X का बेस मॉडल देता है 85km/h की टॉप स्पीड व 91km की बढ़िया रेंज। वहीं S1X 3kW व प्लस देते हैं 90km/h की टॉप स्पीड व 151km तक की बढ़िया रेंज। इस स्कूटर के साथ आपको एक नॉमिनल चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा।

यह भी देखिए: ₹2,700 की EMI पर मिलेगी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक