2024 Jawa 350 बाइक हुई लांच, जानिए किफायती कीमत व EMI प्लान

नई Jawa 350 बाइक हुई भारत में लांच

Jawa Yezdi मोटरसाइकिल कंपनी ने आज अपनी नई Jawa 350 बाइक को लांच किया जिसकी शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत है ₹2.14 लाख रुपए। Jawa 350 बाइक में आपको काफी सारे बढ़िया व नए फीचर व बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे की नई पावरट्रैन, चेसी, चोदे टायर, लम्बा व्हील बेस व और भी बोहोत। आइये जानते हैं इस Jawa 350 बाइक के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

इंजन334cc
पावर22.5bhp
टार्क28.2NM
गियरबॉक्स6-स्पीड
कीमत₹2.14 लाख

इंजन व परफॉरमेंस

Jawa 350 Bike
Jawa 350 Bike

नई Jawa 350 बाइक में आपको मिलेगा 334 cc का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड पेट्रोल इंजन जो निकालता है 22.5 bhp की पावर और 28.2NM का पीक टार्क। इस बाइक में आपको मिलेगा एक 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स जिसमे आपको मिलेगी स्लिप एंड असिस्ट क्लच। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार की बाइक के लिए।

व्हील बेस1449mm
ग्राउंड क्लीयरेंस178mm
सीट हाइट802mm
वजन194kg
टायर साइजF100/90, R130/80

इस बाइक में काफी सारे बढ़िया बदलाव देखने को मिलते हैं Jawa स्टैंडर्ड के मुकाबले। अब इसमें ज्यादा स्ट्रांग चेसी, नया Mystique ऑरेंज कलर, क्रोम फिनिश व और भी बोहोत से बढ़िया बदलाव। बाइक में आपको काफी सारे बढ़िया फीचर भी देखने को मिल जाते हैं जो इसको एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस नई Jawa 350 बाइक का मुकाबला है रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और Honda CB350 के साथ।

कीमत व EMI प्लान

Jawa 350
Jawa 350

Jawa 350 एक प्रीमियम बाइक है जिसकी कीमत शुरू होती है ₹2.14 लाख रुपए एक्स-शोरूम से। आप इस बाइक को आज ही अपने नज़दीकी शोरूम या फिर कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। आप इस बाइक को केवल ₹5000 रुपए भर कर बुक कर सकते हैं जो पूरी तरह से रिफंड हो सकते हैं।

इस Jawa 350 बाइक को आप केवल ₹40,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको ₹6261 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 36 महीनों तक। ये एक बढ़िया बाइक है जो आपके रोजाना के कामों के साथ लम्बे सफर पर भी आपको एक कमाल का अनुभव देगी।

यह भी देखिए: नए Bajaj Chetak Premium की नई कीमत व EMI प्लान