लॉन्च होने जा रहे हैं ये 6 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत होगी एक लाख से कम

6 Upcoming Electric Scooters

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसके चलते कंपनियां एक से बढ़ कर एक टेक्नोलॉजी के साथ नए स्कूटर लॉन्च कर रही है। अभी के इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले के मुकाबले काफी मजेदार हैं क्यूंकि इनमे अब काफी बढ़िया स्पीड के साथ साथ हाई टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स भी मिलते हैं। आज हम इस आर्टिकल में देखने जा रहे हैं आने वाले पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत होगी एक लाख से कम।

1. Ola S1 Air

Ola S1 Air
Ola S1 Air

सबसे पहले आता है देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसका अब नया वैरिएंट लॉन्च होगा। इस Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलेगी तीन अलग अलग बैटरी ऑप्शन 2kW, 3kW और 4kW। सभी तीनो वैरिएंट में अलग रेंज मिलती है 85 km, 125 km और 165 km और सामान्य टॉप स्पीड जो की है 85 km/h। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको काफी अचे फीचर्स मिल जाते हैं और साथ ही इसका फ़ास्ट चार्जर स्कूटर को केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है। अगर बात करे इसकी कीमत की तो तीनो बैटरी ऑप्शन वाले स्कूटर की अलग अलग कीमत है जो की है ₹84,999 85 km रेंज वाले की, ₹1,00,013 125 km रेंज वाले की और ₹1,09,985 165 km वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की। ये एक काफी बढ़िया डिज़ाइन के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी देता है।

2. Ampere Zeal Ex

Ampere Zeal Ex
Ampere Zeal Ex

Ampere Zeal Ex इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बोहोत ही बढ़िया कीमत के साथ आपको अचे फीचर्स और रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलता है 60V, 2.3 KWh वाली बैटरी जो की 120 किलोमीटर की बढ़िया रेंज देना में सक्षम है। यह स्कूटर केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज हो जाता है और साथ ही इसमें आपको 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड मिल जाती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 किलो का वजन उठा सकता है और इतने वजन के बाद भी ये बढ़िया परफॉरमेंस निकाल सकता है। अगर बात करे इसकी कीमत की तो ये स्कूटर आपको केवल ₹75,000 रुपए में मिल जायगा।

3. Vespa Elettrica

Vespa Elettrica
Vespa Elettrica

इसके बाद आता है Vespa Elettrica जो की एक काफी बढ़िया और मशहूर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पांच अलग अलग वैरिएंट आते हैं जिनमे टॉप स्पीड अलग मिलेगी। यह स्कूटर 100 किलोमीटर की रेंज निकलता है एक बार पूरा चार्ज होने पर। इसमें आपको 3600W की DC मोटर मिलती है जो 200 NM का टार्क निकालने में सक्षम है। इन सब के साथ साथ ये काफी बढ़िया फीचर्स के साथ मिलेगा जैसे की डिजिटल मीटर, LED लाइट, डिस्क ब्रेक, फ़ास्ट चार्जर और ब्लूटूथ व WiFi जैसे और भी कमाल के फीचर्स। आप इस स्कूटर को खरीद सकेंगे केवक ₹90,000 की शुरुवाती कीमत पर।

4. Hero Electric AE-8

Hero Electric AE-8
Hero Electric AE-8

Hero Electric AE-8 बोहोत जल्द लॉन्च होने जा रहा है जिसमे आपको मिलेगा 80 किलोमीटर की बढ़िया रेंज के साथ साथ 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की बढ़िया टॉप स्पीड। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों को आसान बनाने में सक्षम होंगे। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2020 में ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था जो अब लॉन्च होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत होगी ₹70,000 रुपए जो की एक बढ़िया कीमत है इस तरह के स्कूटर के लिए।

5. Everve EF1

Everve EF1
Everve EF1

अब आता है सबसे आधुनिक फीचर्स और डिज़ाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसका नाम है Everve EF1।। यह स्कूटर मिलेगा 5.5 KW और 8.5 KW की पावर वाली मोटर के साथ और 4.2kwh की बैटरी। यह स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है और इसका चार्जिंग टाइम केवल पांच घंटो का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सभी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी इसे 7 अलग अलग रंगों में लॉन्च करेगी। इस Everve EF1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुवाती कीमत होने वाली है ₹90,000 रुपए जो की एक बढ़िया कीमत है इतने आधुनिक स्कूटर के लिए।

6. Lambretta V Electric 

Lambretta V Electric 
Lambretta V Electric

ये Lambretta V स्कूटर जून में लॉन्च होने जा रह है जिसकी शुरुवाती कीमत होगी ₹90,000 रुपए। ये स्कूटर पुराने व नए स्टाइल को मिला के बनाया गया है जिसमे आपको बेहतरीन परफॉरमेंस और कमाल के फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको 124.7 cc का इंजन मिलता है जो 10 PS की पावर और 9 NM का टार्क निकालने में सक्षम है। यह एक कमाल का स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए बढ़िया है।