Tork Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक
आज के सम्य में भारत में काफी बढ़िया बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद है जो बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज देने में सक्षम हैं। आज हम जिस इलेक्ट्रिक बाइक की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Tork Kratos R। ये एक स्पोर्टी डिज़ाइन की हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे सभी एडवांस फीचर दिए गए हैं। आइये जानते हैं इस बाइक की सभी ख़ास बाते व जानते हैं इसकी कीमत।
रेंज | 180 Km |
टॉप स्पीड | 70 Kmph |
वजन | 140 kg |
चार्जिंग टाइम | 6-7 Hrs |
पावर | 4000 W |
हाइट | 785 mm |
किस्त | ₹3,720 |
डाउन पेमेंट | ₹40,200 |
कीमत | ₹1,67,844 |
मोटर, बैटरी, रेंज व परफॉरमेंस

Tork Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलते हैं दो वैरिएंट जिसमे आते हैं 7 कलर ऑप्शन। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आती है एक पावरफुल 4000W की इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है 4kWh IP67 लिथियम-आयन बैटरी। इस बाइक का बेस मॉडल निकालता है 7.5kW की पीक पावर व 28NM का टार्क वहीं इसका टॉप मॉडल देता है 9kW की पीक पावर व 38NM का टार्क। ये इलेक्ट्रिक बाइक केवल 3.5 सेकंड में जीरो से 40 की स्पीड पकड़ लेती है व इसकी टॉप स्पीड है 105 किलोमीटर प्रतिघंटा। अगर बात करे इसकी रेंज की तो Kratos एक बार पूरा चार्ज होकर निकालती है 180 किलोमीटर की बढ़िया रेंज इकॉनमी मोड में। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिल जाता है एक फ़ास्ट चार्जर हो इस इ-बाइक को मात्र 6 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।
आधुनिक फीचर
इस नई Tork Kratos R इ-बाइक में आपको मिलते हैं सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक प्रीमियम व लक्ज़री लुक देते हैं। इसमें आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, USB चार्जर, DRL व LED लाइट, फ़ास्ट चार्जर, पुश स्टार्ट, कीलेस एंट्री, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, बूट स्टोरेज, तीन राइडिंग मोड व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
Tork Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक में आते हैं दो वैरिएंट जिनकी कीमत शुरू होती है ₹1,67,844 रुपए एक्स-शोरूम से लेकर जो जाती है ₹1,85,721 रुपए तक। ये एक अच्छी कीमत है इस प्रकार की इ-बाइक के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल 40000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र 3700 की किस्त देनी होगी अगले 48 महीनों तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार की बाइक के लिए।
यह भी देखिए: Bajaj Chetak है भारत का सबसे स्ट्रांग इलेक्ट्रिक स्कूटर