भारत के 3 सबसे सस्ते व बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर

3 सबसे सस्ते व किफायती इ-स्कूटर

भारत में आज आप किसी भी बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं चाहे वो 50 हज़ार से कम हो या फिर लाखों में। देश में अभी इ-स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रही है जिसका कारण है इनका बढ़िया डिज़ाइन, हाई-परफॉरमेंस, व बिलकुल थोड़ी राइडिंग कॉस्ट। आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं देश के तीन सबसे बढ़िया व सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में व देखेंगे कोनसा इ-स्कूटर रहेगा आपके लिए सबसे बढ़िया।

1. Okinawa R30

Okinawa R30
Okinawa R30

Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है बढ़िया मोटर व बैटरी जो इसे दमदार परफॉरमेंस देती है। इसमें आपको मिलेगी 250W की BLDC हब मोटर व 1.34KWH लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर आपको देगा 25km/h की टॉप स्पीड व 60 km की रेंज। ये टॉप स्पीड व रेंज आपके शहर के कामों के लिए बढ़िया साबित हो सकती है। कंपनी इसकी मोटर पर तीन साल व 30000 km की वारंटी देती है। साथ ही आपको एक फ़ास्ट चार्जर दिया जायेगा जो इसे केवल 4 से 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा।

2. Evolet Pony

Evolet Pony
Evolet Pony

Evolet Pony दो वैरिएंट में आता है एक Z व दूसरा Classic। इसमें आपको मिलती है 250W की बढ़िया इलेक्ट्रिक मोटर व दो बैटरी ऑप्शन एक 48 V/24Ah VRLA बैटरी व दूसरी 48V/24 Ah लिथियम-आयन। Pony e-स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी की मदत से देता है 25km/h टॉप स्पीड व 90 km तक की बढ़िया रेंज। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके छोटे व नज़दीकी कामों के लिए काफी बढ़िया रहेगा। इस e-स्कूटर में आपको एक फ़ास्ट चार्जर भी दिया जाता है जो इसे 7 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

3. Okinawa Lite

Okinawa Lite
Okinawa Lite

इस नए Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.25kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलती है जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 60 km की रेंज। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250w की BLDC हब मोटर भी आ जाती है जो इसे 25 km/h की टॉप स्पीड दे देती है। Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में आता है नॉमिनल चार्जर जो स्कूटर को 4 से 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

यह भी देखिए: OLA का सबसे सस्ता स्कूटर मिलेगा ₹89,999 में, जानिए EMI प्लान