Tata Tigor EV EMI Plan
भारत में हर दिन इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ लोग ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं पेट्रोल और डीजल के मुकाबले और कम्पनिया एक से बढ़ कर एक टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ गाड़ियां ला रही हैं। हालही में टाटा ने काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करी जिनमे से एक है Tata Tigor EV। यह गाडी एक कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमे काफी अच्छे फीचर्स के साथ बढ़िया सेफ्टी भी मिलती है। इसमें 26 kWh की बैटरी मिलती है जिसकी मदत से आप इसे 315 किलोमीटर तक चला सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं Tata Tigore EV के बारे में और जानेंगे की कैसे हैं इसमें फीचर्स और क्या रहेगी इस गाडी की कीमत, डाउन पेमेंट और EMI।
मोटर, बैटरी, रेंज और फीचर्स

Tata Tigor EV में आपको 26 kWh की बैटरी मिलती है जो इस गाडी को 315 किलोमीटर तक की रेंज देना में सक्षम बनाती है। और सिर्फ इतना ही नहीं इसमें आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिलेगा जो थोड़ा ज्यादा टाइम लेता है किसी अन्य इलेक्ट्रिक गाडी के मुकाबले लेकिन फिर भी 26 kWh की बैटरी को चार्ज करने में 9 घंटे का समय लेना एक माध्यम दर का माना जाइएगा। Tigor EV 4 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग के साथ आती है जो आपके सुरक्षित सफर के लिए काफी बढ़िया बात है। यह चार अलग अलग वैरिएंट में उपलब्ध है जिनमे अलग अलग तरह के फीचर्स का प्रयोग किया गया है। इसके सबसे निचे वाले वैरिएंट मतलब बेस मॉडल में भी आपको काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे सेण्टर लॉक, पावर विंडो, म्यूजिक सिस्टम और AC, हीटर। दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए ये गाडी एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है।
बैटरी | 26 kWh |
रेंज | 315 KM |
ट्रांसमिशन | आटोमेटिक |
चार्जिंग टाइम | 9.4 Hrs |
फ्यूल | इलेक्ट्रिक |
सीट | 5 |
सेफ्टी | 4 स्टार (Global NCAP) |
कीमत | ₹ 13.23 – ₹14.59 लाख |
कीमत, डाउन पेमेंट और EMI
Tata Tigor EV की शुरुवाती कीमत है ₹13.23 लाख से लेकर ₹14.59 लाख तक। आप इस गाडी को खरीद सकते हैं केवल दो लाख की डाउन पेमेंट दे कर जिसके बाद आपकी EMI बनती है ₹18,076। यह EMI और डाउन पेमेंट केवल बेस मॉडल के लिए है अगर आप इस गाडी का मिड या टॉप मॉडल लेता हैं तो यह रकम बढ़ जैगी। यह गाडी एक अच्छा ऑप्शन है अगर आपको ज्यादा स्पेस वाली डिग्गी चैया वरना आप Tiago EV ले सकते हैं जो इतनी ही रेंज के साथ उपलब्ध है और लगभग एक जैसे ही फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
Tata Tigor EV Variant | Price | Down Payment | EMI (7Y) |
Tigor EV XE | ₹ 13.23 Lakh | ₹199,400 | ₹18,085 |
Tigor EV XT | ₹ 13.75 Lakh | ₹205,896 | ₹18,809 |
Tigor EV XZ Plus | ₹ 14.27 Lakh | ₹2,12,808 | ₹19,533 |
Tigor EV XZ Plus LUX | ₹ 14.59 Lakh | ₹2,21,500 | ₹19,910 |