Tata Nexon EV के सभी वैरिएंट का EMI प्लान

Tata Nexon EV All Variant EMI Plan

Tata Nexon EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे आपको बेहद कमाल के फीचर्स व परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। Nexon EV पिछले तीन सालों से नंबर एक पर है और हर महीने भारी मात्रा में बिक रही है। यह गाडी ₹15.43 लाख की ऑन-रोड कीमत से शुरू होकर ₹20.76 लाख तक जाती है। यह एक काफी बढ़िया कीमत है इसकी 453 किलोमीटर की अधिकतम रेंज को देखते हुए।

Tata Nexon EV दो तरह के ऑप्शन में आती है एक Prime व दूसरा Max। दोनों मॉडल में केवल बैटरी व रेंज का फ़र्क़ है और बाकी सब एक जैसा है। दोनों गाड़ियां 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं जो इन्हे और भी ज्यादा ख़ास बना देता है। सबसे पहले हम बात करते हैं Prime की जिसमे आपको मिलेगा 30.2 kWh का बैटरी पैक। ये बैटरी पैक एक बार पूरा चार्ज होने पर देता है 312 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इसमें आपको नार्मल चार्जर मिलेगा जो गाडी को पूरा चार्ज 9 घंटों में कर देगा।

मिलेंगी कमाल की परफॉरमेंस व रेंज

Tata Nexon EV Max
Tata Nexon EV Max

अब बात करते हैं Nexon EV Max की जो की इसका ज्यादा रेंज वाला वैरिएंट है। इसमें आपको मिलती है 40.5 kWh की बैटरी पैक जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देता है 453 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इस गाडी में आपको फ़ास्ट चार्जर भी देखने को मिलता है जो इसे केवल 6.5 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। दोनों ही गाड़ियां एक जैसे फीचर्स के साथ आती हैं।

Nexon EV में हैं सभी आधुनिक फीचर्स

अगर बात करें इसके फीचर्स की तो Tata Nexon EV में आपको मिलते हैं सभी आधुनिक फीचर्स जो आपके सफर को लक्ज़री बना देंगे। इसमें आता है 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट स्यतेम जिसमे मिलता है एंड्राइड ऑटो व एप्पल कार प्ले, इसके आलावा आपको देखने को मिलती है बड़ी सी सनरूफ, एयर बैग, एलाय व्हील, चारों डिस्क ब्रेक, ABS, EBD, कीलेस एंट्री, प्रोजेक्टर लाइट, LED लाइट, पुश बटन स्टार्ट, फ़ास्ट चार्जर व क्लाइमेट कण्ट्रोल जैसे सभी आधुनिक फीचर्स।

कीमत, डाउन पेमेंट व EMI प्लान

Tata Nexon EV एक काफी बढ़िया गाडी है जिसमे आपको सभी तरह के फीचर, बढ़िया रेंज व काफी तेज परफॉरमेंस मिलती है। आइये देखते हैं इस गाडी की कीमत व EMI प्लान।

Tata Nexon EV वैरिएंटऑन-रोड कीमतडाउन पेमेंटEMIइंटरेस्टसाल
XM Prime₹15.43 लाख₹2,39,052₹20,9819.2%7 साल
XZ Plus Prime₹17.04 लाख₹2,65,073₹23,1539.2%7 साल
XZ Plus Dark Edition Prime₹17.25 लाख₹2,68,009₹23,4439.2%7 साल
XZ Plus LUX Prime₹18.09 लाख₹2,79,753₹24,6019.2%7 साल
XZ Plus LUX Dark Edition Prime₹18.30 लाख₹2,82,689₹24,8919.2%7 साल
XM 3.3 kW Max₹17.57 लाख₹2,72,413₹23,8779.2%7 साल
XM 7.2kW Fast Charger Max₹18.09 लाख₹2,79,753₹24,6019.2%7 साल
XZ Plus 3.3kW Max₹18.61 लाख₹2,87,093₹25,3259.2%7 साल
XZ Plus 7.2 kW Fast Charger Max₹19.14 लाख₹2,94,433₹26,0909.2%7 साल
XZ Plus Lus 3.3 kW Max₹19.97 लाख₹3,06,177₹27,2089.2%7 साल
XZ Plus Lux 3.3 KW Dark Edition Max₹20.23 लाख₹3,09,848₹27,5709.2%7 साल
XZ Plus Lux 7.2 KW Fast Charger Max₹20.50 लाख₹3,13,518₹27,9329.2%7 साल
XZ Plus Lux 7.2 kW Fast Charger Dark Edition Max₹20.76 लाख₹3,17,188₹28,2949.2%7 साल