Tata Nexon EV के सभी कलर ऑप्शन
भारत में आज सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर है। इनकी इलेक्ट्रिक कार लोग काफी पसंद करते हैं इनकी बढ़िया बिल्ट क्वालिटी, एडवांस फीचर व कमाल के डिज़ाइन के कारण। टाटा के पास अभी कुल तीन इलेक्ट्रिक गाडी है टिआगो ev, टैगोर ev और नेक्सॉन ev। कंपनी ने हालही में अपनी Nexon EV का फेसलिफ्ट मॉडल लांच किया जिसमे आधुनिक फीचर वे एक बिलकुल नया डिज़ाइन मिला। टाटा की नेक्सॉन ICE व EV दोनों में उपलब्ध है जिनके कुल 70 वैरिएंट बनते हैं, और ये वैरिएंट कलर के साथ नहीं अलग हैं।
टाटा मोटर ने नेक्सॉन EV के कुछ नए कलर लांच किये जिनमे ये गाडी काफी बढ़िया लगती है। इसके सभी कलर ऑप्शन सभी वैरिएंट के लिए नहीं हैं। Nexon EV के कुछ ऐसे वैरिएंट हैं जिनके लिए केवल एक कलर ऑप्शन मिलता है जो की डेडिकेटेड उसी वैरिएंट के लिए बना है। आप इस गाडी की बिलकुल हाई-एन्ड टॉप मॉडल में भी सारे कलर के ऑप्शन नहीं मिलेंगे।
Tata Nexon ICE के कलर ऑप्शन

Tata Nexon के ICE मॉडल चार मैं मॉडल में आता है और तीन सबसे टॉप मॉडल का अपना एक डेडिकेटेड कलर स्कीम आती है। Nexon के बेस मॉडल के तीन कलर के ऑप्शन मिलते हैं कैलगरी वाइट, डेटोना ग्रे और फ्लेम रेड। इस से उप्पर का मॉडल Pure में भी ये तीन कलर ऑप्शन आते हैं व एक एक्सक्लूसिव आता है Pure ग्रे। इस से उप्पर के मॉडल में आता है क्रिएटिव ओसियन एक्सक्लूसिव कलर व डेटोना ग्रे, फ्लेम रेड और क्रिएटिव ओसियन में आपको ड्यूल टोन का भी ऑप्शन दिया जाता है जिसमे वाइट कलर की रूफ आती है।
इस गाडी के टॉप मॉडल फीयरलेस में प्रिस्टिन वाइट, डेटोना ग्रे, फ्लेम रेड और फीयरलेस पर्पल के ऑप्शन मिलते हैं और इन सभी कलर ऑप्शन में आपको ड्यूल-टोन का ऑप्शन मिलता है जिसमे रूफ ब्लैक कलर की होगी।
Tata Nexon EV के कलर ऑप्शन

Tata Nexon EV के तीन मॉडल आते हैं जिनमे एक एक्सक्लूसिव कलर होता है। इस गाडी के बेस मॉडल Creative Line में आते हैं प्रिस्टिन वाइट, डेटोना ग्रे और फ्लेम रेड, और इसका एक्सक्लूसिव शेड है क्रिएटिव ओसियन। इसके बीच वाले मॉडल Fearless में मिलते हैं प्रिस्टिन वाइट, डेटोना ग्रे और फ्लेम रेड, और इसका एक्सक्लूसिव शेड है फीयरलेस पर्पल। वही टॉप मॉडल Empowered में मिलते हैं प्रिस्टिन वाइट, डेटोना ग्रे और फ्लेम रेड, और इसका एक्सक्लूसिव शेड है एम्पोवेरेद ऑक्साइड।
यह भी देखिए: TVS iQube के सभी फीचर, कीमत व EMI प्लान