OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी 3 वैरिएंट
ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी है जिन्होंने हालही में अपना एक नया स्कूटर लांच किया था। इस स्कूटर का नाम है ओला S1X, जो की एक किफायती व कंपनी का एंट्री लेवल स्कूटर है। इस स्कूटर को कंपनी ने 15 अगस्त को लांच किया था व अब इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र ₹999 रुपए देकर बुक करवा सकते हैं। उम्मीद है कंपनी इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर से शुरू कर देगी। आइये जानते हैं इस स्कूटर के तीनो वैरिएंट के बारे में व जानते हैं इनकी ऑन-रोड कीमत।
परफॉरमेंस व रेंज

ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वैरिएंट में आता है जिनमे शामिल हैं S1X 2kW, S1X 3kW व S1X प्लस। तीनो ही स्कूटर बढ़िया रेंज व टॉप स्पीड देते हैं क्यूंकि इनमे आपको मिलती है एक पावरफुल 2700W की BLDC हब मोटर। स्कूटर में आपको दो बैटरी ऑप्शन भी मिल जाते हैं एक 2kW व दूसरा 3kW लिथियम-आयन। ये एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका डिज़ाइन सबसे बढ़िया व आधुनिक है।
अगर परफॉरमेंस की बात करें तो S1X का बेस मॉडल देता है 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 91 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। वहीं S1X 3kW व प्लस देते हैं 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 151 किलोमीटर तक की बढ़िया रेंज। इस स्कूटर के साथ आपको एक नॉमिनल चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को केवल 7 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। ये एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगा।
फीचर व टेक्नोलॉजी
ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीनो वैरिएंट में आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिल जाते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। ये एक आकर्षक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको पहेली नज़र में ही पसंद आ जायेगा। इस स्कूटर के बेस मॉडल 2kW व 3kW में आपको मिलती है एक 3.5 इंच की डिस्प्ले वही टॉप मॉडल प्लस में आ जाती है 5 इंच की स्क्रीन जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं। ये एक बढ़िया स्कूटर है जिसमे आपको LED लाइट, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, USB चार्जर, ट्यूबलेस टायर, फ़ास्ट चार्जर, व और भी काफी सारे फीचर मिल जाते हैं। अगर आप एक रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक आधुनिक व किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
जैसा की आप जानते हैं की ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वैरिएंट में आता है। इनकी कीमत शुरू होती है ₹97,302 रुपए ऑन-रोड से जो जाती है ₹1,29,235 रुपए तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इस स्कूटर को किस्तों पर भी खरीद सकते हैं एक बढ़िया डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको 48 महीने यानि 4 साल तक का लोन मिल जायेगा 10% के इंटरेस्ट पर।
वैरिएंट | कीमत (ऑन-रोड) | डाउन पेमेंट | किस्त | साल |
S1X 2kW | ₹97,302 | ₹4,865 | ₹2,696 | 4 साल |
S1X 3kW | ₹1,07,500 | ₹5,375 | ₹2,979 | 4 साल |
S1X Plus | ₹1,29,235 | ₹6,461 | ₹3,581 | 4 साल |
यह भी देखिए: देश में सबसे ज्यादा बिक रहा है ये iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर