ओला भारत का सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला ब्रांड है जिसने आज अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air लांच कर दिया है। कंपनी के CEO ने ट्वीट के माध्यम से बताया की लॉन्चिंग के एक घंटे में कंपनी ने 1000 यूनिट बेचदी। यह एक काफी बड़ी बात है किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए। S1 Air कंपनी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 125 किलोमीटर की रेंज के साथ आ गया है। इस स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने कहा की वे अपने S1 को बंद करने जा रहे हैं व उसकी जंघा अब S1 Air लेगा। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुवाती कीमत है ₹1,09,999 रुपए एक्स-शोरूम, जो की काफी बढ़िया कीमत मानी गई है।
मिलती है कमाल की परफॉरमेंस व रेंज

इस नए S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिल जाती है 3kW की लिथियम-आयन बैटरी व साथ में एक पावरफुल मोटर। इस बैटरी व मोटर की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 125 किलोमीटर की बढ़िया रेंज व 100 किलोमीटर प्रतिघंटे टॉप स्पीड। यह एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस मानी गई है इस बजट के ई-स्कूटर के लिए, साथ ही ये ई-स्कूटर अक्सेलरेशन में भी काफी बढ़िया है इसे जीरो से 40 की स्पीड पकड़ने में केवल 3.3 सेकंड का समय लगता है। इस स्कूटर के साथ आपको एक फ़ास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है।
बैटरी | 3kW लिथियम-आयन |
पावर | 2.7/4.5 kW |
रेंज | 125 km |
टॉप स्पीड | 100 km/h |
0-40 km/h | 3.3 सेकंड |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे |
खरीद सकते हैं बढ़िया कीमत व EMI प्लान पर
आप इस नए Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को आज ही बुक करवा सकते हैं कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से केवल ₹1000 रुपए दे कर। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत है ₹1.10 लाख रुपए जो की काफी किफायती है इतने बढ़िया स्कूटर के हिसाब से। आप इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹11,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको ₹3,180 रुपए की EMI देनी होगी अगले 36 महीनों तक। यह काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो किफायती होने के साथ साथ बढ़िया परफॉरमेंस व फीचर के साथ भी आता है।
ये भी देखिए: Ola S1 Air को टक्कर देना आ रहा है Ather 450S! जानिये क्या है खास