₹1500 की EMI पर मिलेगा Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa R30 है सबसे बढ़िया डिज़ाइन का सस्ता इ-स्कूटर

भारत में आज Okinawa एक बढ़िया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी मानी जाती है जिसके इ-स्कूटर लोग काफी पसंद करके खरीदते हैं। इस कंपनी के पास सभी प्रकार के इ-स्कूटर हैं जो दमदार परफॉरमेंस व रेंज देते हैं। आज हम जिस Okinawa इ-स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है R30। ये एक धीमी स्पीड का स्कूटर है जिसको चलने के लिए न लाइसेंस की जरुरत और न ही रजिस्ट्रेशन की। ये एक प्रीमियम बिल्ट क्वालिटी के साथ आता है जो आपके रोजाना के कामों में बढ़िया साथ देगा।

परफॉरमेंस व रेंज

Okinawa R30
Okinawa R30

Okinawa R30 स्कूटर में आपको मिलती है बढ़िया मोटर व बैटरी जो इसे दमदार परफॉरमेंस देती है। इसमें आपको मिलेगी 250W की मोटर व 1.34KWH लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर आपको देगा 25km/h की टॉप स्पीड व 60km की रेंज। ये टॉप स्पीड व रेंज आपके शहर के कामों के लिए बढ़िया साबित हो सकती है।

कंपनी इसकी मोटर पर तीन साल व 30,000km तक की वारंटी देती है। साथ ही आपको एक फ़ास्ट चार्जर दिया जायेगा जो इसे केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। ये आपके 16 साल के बच्चे के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है, क्यूंकि इस स्कूटर को चलने के लिए आपको लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती।

मिलते हैं एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर

Okinawa R30
Okinawa R30

R30 स्कूटर में आपको बढ़िया फीचर मिलते हैं जो इसे एक बढ़िया लुक व प्रीमियम डिज़ाइन देते हैं। इसमें आपको मिलती है 3.5″ डिजिटल मीटर, LED लाइट, फ़ास्ट चार्जर, रिमूवेबल बैटरी, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स व दो रियर स्प्रिंग जो आपको एक कम्फर्टेबले राइड देंगे।

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 150kg तक का वजन उठा सकता है जो की काफी है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। अगर आप एक रोजाना के इस्तेमाल के लिए या फिर अपने बच्चे के लिए धीमा स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

जानिए कीमत व EMI प्लान

इस नए Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर का केवल एक वैरिएंट आता है जिसका नाम है स्टैंडर्ड। इस मॉडल की शुरुवाती कीमत है ₹66,500 रुपए ऑन-रोड। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के स्कूटर के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हो केवल ₹12,000 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹1500 रुपए की EMI देनी होगी प्रतिमहिने अगले 48 महीनो तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।

यह भी देखिए: OLA के स्कूटरों पर मिलेगा भारी डिस्काउंट – जानिए तीन स्कूटर का ऑफर