Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर
आज के समय में भारत में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे कमाल की परफॉरमेंस व पावर मिलती है। आज हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Okinawa Lite। इस स्कूटर को चलने के लिए आपको लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं पड़ती व इसे 16 सल्ल की उम्र के लोग भी चला सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है इस स्कूटर में ख़ास व कितनी रहने वाली है इसकी कीमत व EMI प्लान।
मोटर, बैटरी, रेंज व परफॉरमेंस

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसमे आपको पांच कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलती है एक 250W की पावरफुल मोटर जो जुडी है 1.25kWh लिथियम-आयन रिमूवेबल बैटरी के साथ। इसकी रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन से आप स्कूटर की बैटरी को कही भी लेजा कर चार्ज कर सकते हैं। ये स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी के साथ निकालता है 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 60 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। एक एक बढ़िया परफॉरमेंस है आपके नज़दीकी कामों के लिए।
रेंज | 60 Km |
टॉप स्पीड | 25 Kmph |
चार्जिंग टाइम | 4-5 Hrs |
पावर | 250 W |
हाइट | 740 mm |
कीमत ऑन-रोड | ₹71,534 |
फीचर
इस स्कूटर में आपको सभी प्रकार के एडवांस फीचर देखने को मिल जाते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, रिमोट अनलॉक, USB चार्जर, LED लाइट, फ़ास्ट चार्जर, रिमूवेबल बैटरी, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में मिलता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹71,534 रुपए। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹3,576 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹2,454 रुपए की EMI देनी होगी अगले 36 महीनों तक। ये एक काफी बढ़िया ऑप्शन है जो आपके रोजाना के कामों में बढ़िया साथ देगा।
यह भी देखिए: 200km रेंज के साथ लांच हुआ नया Electric One E1 Astro Pro स्कूटर