₹66,999 रुपए में मिलेगा Okinawa का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa भारत की एक बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी है जिनके व्हीकल लोग काफी पसंद करते हैं। इस ब्रांड ने देश में सभी सेगमेंट के इ-स्कूटर लांच किये जिनको लोगों ने काफी पसंद किया। आज हम जिस स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Okinawa Lite। इस इ-स्कूटर में आपको धीमी स्पीड मिलती है जिसके कारण इसे चलने के लिए न लाइसेंस की जरुरत और न ही रजिस्ट्रेशन की। ये एक किफायती इ-स्कूटर है जो आपको एक बढ़िया अनुभव देने वाला है। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

मोटर और बैटरी

Okinawa Lite Electric Scooter
Okinawa Lite Electric Scooter

Okinawa Lite में 1.25kWh क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी पैक मिलती है जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 60km की रेंज। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250w की BLDC हब मोटर भी आ जाती है जो इसे 25km/h की टॉप स्पीड दे देती है। Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में आता है नॉमिनल चार्जर जो स्कूटर को 5.5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में काफी बढ़िया रहने वाला है। इस इ-स्कूटर को 16 साल की उम्र के लोग भी चला सकते हैं क्यूंकि इसको चलने के लिए लाइसेंस को जरुरत नहीं पड़ती।

एडवांस फीचर

Okinawa Lite स्कूटर में 160mm का बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस आता है व इसकी लोडिंग कैपेसिटी है 150kg जिसके साथ इसपर दो व्यक्ति आराम से सफर कर सकते हैं। साथ ही Okinawa Lite में आपके सामान रखने के लिए मिलता है 17 लीटर का बूट स्पेस जो की काफी बढ़िया है इस ई-स्कूटर के लिए।

Okinawa Lite Electric Scooter
Okinawa Lite Electric Scooter

अगर बात करे Lite के फीचर की तो इसमें आपको मिल जाते हैं बैटरी लॉक, कीलेस ऑपरेशन, हैजर्ड फंक्शन व USB चार्जर जैसे और बड़ी डिजिटल स्क्रीन व राइडिंग मोड जिनके साथ इसे आप अपनी जरुरत व मूड के हिसाब से चला सकते हैं।। इस स्कूटर में आपको मिल जाते हैं एलाय व्हील व डिस्क ब्रेक जो इसकी सेफ्टी व लुक दोनों को अच्छा करते हैं।

जानिए कीमत व EMI प्लान

Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत शुरू होती है ₹79,698 रुपए ऑन-रोड दिल्ली से। आप इसे EMI पर भी ले सकते हैं केवल ₹20,000 की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको केवल ₹1,716 रुपए की EMI देनी होगी प्रतिमहीने अगले 48 महीनों तक। यह एक बढ़िया बिल्ट क्वालिटी का इ-स्कूटर है जिसके लिए आपको लाइसेंस व रेगेस्ट्रेशन की जरुरत नहीं पड़ने वाली।

यह भी देखिए: Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर अब केवल ₹2,000 की EMI पर